मोहनलालगंज में बक्से में मिला शव बग्घी चालक का निकला:सीसीटीवी में ई-रिक्शे से बक्सा फेंकते दिखे तीन लोग, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Murder Case | CCTV Footage Shows Rickshaw Dumping Body Box

मोहनलालगंज में बक्से में मिला शव बग्घी चालक का निकला:सीसीटीवी में ई-रिक्शे से बक्सा फेंकते दिखे तीन लोग, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मोहनलालगंज में रायबरेली-लखनऊ हाईवे किनारे नहर पुलिया के नीचे बुधवार को लकड़ी के बंद बक्से में मिला शव दुबग्गा में रहने वाले बग्घी चालक राम किशोर वाल्मीकि (35) का निकला। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ई-रिक्शे से आए त

.

सीमा विवाद के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने भेजा था शव

बुधवार को भावाखेड़ा के पास हाईवे किनारे नहर पुलिया के नीचे लकड़ी का बंद बक्सा पड़ा मिला था। बक्सा खोलने पर उसमें युवक का शव मिला। सूचना पर निगोहां और मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल को लेकर दोनों थानों के बीच सीमा विवाद हो गया। बाद में लेखपाल की जांच में घटनास्थल मोहनलालगंज क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

ई-रिक्शे के नंबर से पुलिस महिला तक पहुंची

थाना प्रभारी रामबाबू सिंह के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक ई-रिक्शा पुलिया पर आता दिखाई दिया। उसमें तीन लोग बैठे थे। फुटेज में तीनों ने लकड़ी का बक्सा पुलिया से नीचे फेंका और फिर ई-रिक्शे से शहर की ओर चले गए।

पुलिस ने ई-रिक्शे के नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो उसका रजिस्ट्रेशन दुबग्गा निवासी एक महिला के नाम मिला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी दौरान बक्से में मिले शव की पहचान राम किशोर वाल्मीकि के रूप में हुई। वह दुबग्गा में रहकर बग्घी चलाता था।

महिला समेत चार लोग हिरासत में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के अलावा तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस राम किशोर के परिवार और उसके स्थायी पते की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल उसके परिवारीजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बक्से पर लिखे मोबाइल नंबर को भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। उस नंबर पर कॉल कर घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग के विवाद को हत्या की वजह मानकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, राम किशोर का हिरासत में ली गई महिला से प्रेम प्रसंग था। आशंका है कि महिला ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर राम किशोर की हत्या की और शव लकड़ी के बक्से में बंद कर मोहनलालगंज की नहर पुलिया के नीचे फिंकवा दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Hindi News Local Uttar pradesh Chitrakoot Chitrakoot News: Samajwadi Party Honours Teachers | SP Singh Patel शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानितचित्रकूट3 मिनट पहले…

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement | Followers Warning मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन…

You Missed

Operación Cisne Negro

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
Operación Cisne Negro

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 8 views
Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति