भाजपा पार्षद के वार्ड में सपा जबरन करा रही काम:लखनऊ में इंजीनियर की मिलीभगत,बिना टेंडर नियमों का उल्लंघन, मेयर-नगर आयुक्त से शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Municipal Corporation Controversy | BJP Councillor Complaint

भाजपा पार्षद के वार्ड में सपा जबरन करा रही काम:लखनऊ में इंजीनियर की मिलीभगत,बिना टेंडर नियमों का उल्लंघन, मेयर-नगर आयुक्त से शिकायतलखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ नगर निगम में वार्डों के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद सामने आया है। भवानी गंज वॉर्ड-108 की भाजपा पार्षद रीता राय और पूर्व पार्षद संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को नगर आयुक्त और मेयर को पत्र लिखकर कश्मीरी मोहल्ला वॉर्ड के सपा पार्षद लईक आगा पर गंभीर

.

पार्षद रीता राय ने कहा कि लईक आगा अपने वॉर्ड में काम न कराकर, नियमों को ताक पर रखकर भवानीगंज वॉर्ड में बिना टेंडर के काम करा रहे हैं। आरोप है कि यह काम एक विशेष वर्ग के लिए किया जा रहा है। आरोप में कहा गया है कि बिना क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के दूसरा पार्षद दूसरे क्षेत्र में कोई काम नहीं करा सकता। यह नियम नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन में पहले ही तय हो चुका है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से नियम को दरकिनार कर दिया गया।

इंजीनियर की मिलीभगत

संतोष राय ने आरोप लगाया कि पहले जोन-6 के अधिशासी अभियन्ता अशोक यादव और क्षेत्रीय अवर अभियन्ता अखिलेश यादव से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इंजीनियर मिलीभगत कर दूसरी पार्टी के पार्षद को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी इन दोनों की मिलीभगत से क्षेत्र में एक गेट बनाया जा चुका है।

इन 3 कार्यों पर उठाए सवाल

ख्वास चौकी मुख्य मार्ग तुलसीदास पर गेट का निर्माण

मुख्य मार्ग तुलसीदास, विक्टोरिया झील, मुबीन होटल के पास जल निकासी का कार्य

अकबरी गेट के बगल से मुख्य मार्ग की दुकानों से अंदर की गलियों में बिना टेंडर खोदाई का कार्य

इंजीनियर बोले आरोप निराधार

अधिशासी अभियंता अशोक यादव ने कहा कि मिली भगत के आरोप निराधार हैं। जब जानकारी मिली तो तुरंत काम को रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के बिना दूसरा पार्षद उसके क्षेत्र में कोई काम नहीं कर सकता है। टेंडर नहीं होने की जानकारी का भी पता किया जा रहा है। वहीं, पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इन सभी कार्यों की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश…

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

You Missed

Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 5 views
Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 5 views
बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 7 views
ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 8 views
मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी