लखनऊ में 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी प्रतियोगिता शुरू:मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता, 21 अगस्त तक चलेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow PAC Athletics And Cycling Competition 2026 | Inauguration

लखनऊ में 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी प्रतियोगिता शुरू:मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता, 21 अगस्त तक चलेगीअतुल कुमार सिंह | लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पी.एस.सी परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय 28वीं अंतर वाहिनी पी.एस.सी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हो गई है। शहीद भगत सिंह क्रीड़ा संकुल और सिंथेटिक स्टेडियम में आयोजित यह खेल स्पर्धा 21 अगस्त तक चलेगी।

प्रतियोगिता में मध्य जोन की 8 वाहिनियों के 137 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 11वीं और 27वीं वाहिनी सीतापुर, 10वीं बाराबंकी, 30वीं गोंडा, 26वीं गोरखपुर, 25वीं रायबरेली और 32वीं व 35वीं वाहिनी लखनऊ शामिल हैं।

मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग किरीट राठोड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट कर सलामी दी।आयोजन सचिव और सेनानायक 35वीं वाहिनी अमित कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। 20 किमी साइकिलिंग में 11वीं वाहिनी सीतापुर के सुनील कुमार साहनी ने 36 मिनट 40 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। राहुल मौर्य दूसरे और 30वीं वाहिनी गोंडा के इजहार कादरी तीसरे स्थान पर रहे।

10 हजार मीटर में विजय प्रताप अव्वल

10,000 मीटर दौड़ में 32वीं वाहिनी लखनऊ के विजय प्रताप ने 52:12.51 मिनट के समय के साथ बाजी मारी। 11वीं वाहिनी सीतापुर के अंशुल दूसरे और 10वीं बाराबंकी के भगवती प्रसाद तीसरे रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में 35वीं वाहिनी लखनऊ के शीलू राजपूत ने 24.26 सेकंड में पहला स्थान पाया। रायबरेली के विकास प्रताप सिंह दूसरे और लखनऊ के गौरव चौधरी तीसरे रहे।

800 मीटर में संजय ने मारी बाजी

800 मीटर दौड़ में 10वीं वाहिनी बाराबंकी के संजय कुमार विन्द पहले रहे। 32वीं वाहिनी के आशुतोष यादव दूसरे और 11वीं वाहिनी सीतापुर के कपिल बाबू तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में 27वीं वाहिनी सीतापुर के शिवा सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। कपिल बाबू दूसरे और 25वीं वाहिनी रायबरेली के सुनील दत्त तीसरे रहे। 4×100 मीटर रिले में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम में शीलू राजपूत, हरिराम, आलोक कुमार थारू और अजय कुमार शामिल रहे। 32वीं वाहिनी लखनऊ दूसरे और 25वीं वाहिनी रायबरेली तीसरे स्थान पर रही।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

    Hindi News Local Bihar Patna Kajal Raghwani Statement On Khesari Lal Yadav | Bhojpuri Cinema News ‘खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी’:काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की…

    दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Breaks Sikandar Record दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015…

    You Missed

    Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’

    'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

    Raiders Mailbag: Will Las Vegas be buyers at the NFL trade deadline?

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Raiders Mailbag: Will Las Vegas be buyers at the NFL trade deadline?

    दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

    Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

    शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए