अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकून

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Suniel Shetty Visits Golden Temple Amritsar With Family | Spiritual Visit

अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकूनअमृतस​र1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उन्होंने पवित्र परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण भी किया और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।

.

गोल्डन टेंपल पहुंचने के बाद सुनील शेट्टी भावुक नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद सुकून और खुशी मिलती है। उनके मुताबिक, गोल्डन टेंपल में पहुंचने के बाद कई बार उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते और वह भावुक हो जाते हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा कि जब भी वह गोल्डन टेंपल आते हैं, उन्हें यहां से एक अलग तरह की ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होती है। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि सब कुछ अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि यहां का आध्यात्मिक माहौल व्यक्ति को भीतर से मजबूत करता है।

अरदास करते सुनील सेट्टी व उनका परिवारअरदास करते सुनील सेट्टी व उनका परिवार

अभिनेता ने बताया कि 11 तारीख को उनकी शादी की सालगिरह थी। इसके बाद वह परिवार के साथ गुरु घर का आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अलग-अलग कारणों से गुरु घर आते हैं, लेकिन यहां आकर सेवा, विनम्रता और अच्छी सोच की प्रेरणा मिलती है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि निजी जीवन में भी सेवा भाव और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने के बाद वह नई ऊर्जा के साथ अपने काम की शुरुआत करेंगे। उनके मुताबिक, यहां आना उनके लिए सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा हासिल करने का अवसर है।

मीडिया से की बातमीडिया से की बात

सुनील शेट्टी की यात्रा के दौरान उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने गुरु घर की मर्यादा का सम्मान करते हुए माथा टेका, गुरबाणी सुनी और अरदास की। इसके बाद वह परिवार सहित गुरु घर से मिली आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ रवाना हुए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जादू-टोने के शक में वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या:बहराइच में कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपए का जुर्माना

Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Bahraich Woman Murder Case: Court Sentences Accused To Life Imprisonment जादू-टोने के शक में वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या:बहराइच में कोर्ट ने सुनाई…

फर्रुखाबाद में 10 हजार की रिश्वत लेते जेई-एसएसओ गिरफ्तार:नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad Corruption Case | JE SSO Arrested Taking Bribe For Connection फर्रुखाबाद में 10 हजार की रिश्वत लेते जेई-एसएसओ गिरफ्तार:नलकूप कनेक्शन कराने के नाम…

You Missed

Rashmika Mandanna on the Mend, Set for Cautious Return to Work

  • By dp
  • August 19, 2026
  • 3 views
Rashmika Mandanna on the Mend, Set for Cautious Return to Work

अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकून

  • By dp
  • August 19, 2026
  • 4 views
अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकून

LLY Up Around 6% Post Robust Q2 Results: Buy, Sell or Hold the Stock?

  • By dp
  • August 19, 2026
  • 5 views
LLY Up Around 6% Post Robust Q2 Results: Buy, Sell or Hold the Stock?

जादू-टोने के शक में वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या:बहराइच में कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपए का जुर्माना

  • By dp
  • August 19, 2026
  • 5 views
जादू-टोने के शक में वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या:बहराइच में कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपए का जुर्माना

UAE severs trade with Iran after reported missile strike

  • 9 views
फर्रुखाबाद में 10 हजार की रिश्वत लेते जेई-एसएसओ गिरफ्तार:नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप