अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Madhuri Dixit & Amitabh Bachchan KBC Special Episode | Dance Clip Video

अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य कलाकार के तौर पर कभी भी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। - Dainik Bhaskarअमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य कलाकार के तौर पर कभी भी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी। यह एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

एपिसोड से पहले सोनी टीवी ने दो प्रोमो शेयर किए हैं, जिनमें अमिताभ और माधुरी के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली।

पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने माधुरी से फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ के स्टेप को रीक्रिएट करने को लेकर कहा, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक दो तीन किया था।”

फिल्म ‘तूफान’ में अमिताभ बच्चन ने जुड़वां भाइयों तूफान, जो गरीबों की मदद करने वाला देसी सुपरहीरो था, और श्याम, जो सीधा-सादा जादूगर था, का डबल रोल निभाया था।फिल्म ‘तूफान’ में अमिताभ बच्चन ने जुड़वां भाइयों तूफान, जो गरीबों की मदद करने वाला देसी सुपरहीरो था, और श्याम, जो सीधा-सादा जादूगर था, का डबल रोल निभाया था।

इसके बाद माधुरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम भी दिखा दें?” जिसके बाद स्क्रीन पर अमिताभ की 1989 की फिल्म ‘तूफान’ का एक सीन चलाया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन गाने ‘एक दो तीन’ पर डांस करते नजर आए। वीडियो को देखते ही अमिताभ बच्चन शरमा गए और बोले कि कहां से कहां ये लोग निकाल ले रहे हैं?

अंत में अमिताभ बच्चन ने अपने डांस को लेकर कहा कि एक अच्छे गाने को किस तरह खराब किया जाए, देखा आपने अभी।

दूसरे प्रोमो में माधुरी ने फिल्म ‘देवदास’ की चंद्रमुखी का अंदाज दिखाया। गाना ‘काहे छेड़ मोहे’ शुरू होते ही उन्होंने हॉट सीट पर बैठे-बैठे डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर अमिताभ ने कहा, “क्या बात है। इनक्रेडिबल, इनक्रेडिबल, माधुरी जी।”

माधुरी दीक्षित जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के मराठी संस्करण यानी ‘कोन होनार करोड़पति’को होस्ट करती नजर आएंगी।माधुरी दीक्षित जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के मराठी संस्करण यानी ‘कोन होनार करोड़पति’को होस्ट करती नजर आएंगी।

आयुष्मान ने अमिताभ से माफी मांगी

वहीं, इससे पहले सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे।

दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। एपिसोड में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान ने ‘गुलाबो सिताबो’ से जुड़ी यादें भी शेयर कीं।

आयुष्मान ने फिल्म में अमिताभ के किरदार को ‘बुढ़ऊ’ कहने पर उनसे माफी मांगी। आयुष्मान ने कहा, “मैंने फिल्म में आपको बुढ़ऊ कहा, इसके लिए माफी मांगता हूं। आप बुढ़ऊ नहीं हैं। असल जिंदगी में आपमें 84 साल की कोई हरकत नहीं है। आप 28 के हैं।”

अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने पूछा, “84 साल की कौन-सी हरकतें होती हैं?”

एपिसोड के दौरान अमिताभ ने आयुष्मान और उनके काम की तारीफ भी की।एपिसोड के दौरान अमिताभ ने आयुष्मान और उनके काम की तारीफ भी की।

अमिताभ बच्चन ने याद किए संघर्ष के दिन

हाल ही में शो में अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्मों में काम पाने के दौरान प्रोड्यूसर्स उनकी लंबी हाइट और छोटे चेहरे को लेकर चिंता जताते थे।

एक कंटेस्टेंट विनम्र ने अमिताभ के 1970 के दशक के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और लंबे साइडबर्न्स का जिक्र किया। इस पर अमिताभ ने बताया कि उस समय उनके हेयरस्टाइल के पीछे एक खास वजह थी।

अमिताभ ने कहा, “शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों पर हमें बोलते थे कि हमारी हाइट लंबी है तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी और दूसरा कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है। तो उसको भरने के लिए हमने अपने बाल बढ़ाए और बालों को कनपटी तक उगाया, जिससे हमारा चेहरा भरा-भरा लगे।”

अमिताभ बच्चन ने 1969 में मृणाल सेन की फिल्म ‘भुवन शोम’ में नैरेटर के तौर पर सिनेमा से जुड़ने के बाद ख्वाजा अहमद अब्बास की ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने छोटे और सपोर्टिंग रोल किए, जिनमें ‘आनंद’, ‘संजोग’ और ‘बॉम्बे टू गोवा’ शामिल हैं।

करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं और उन्हें बतौर लीडिंग एक्टर पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

फिर 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म में इंस्पेक्टर विजय के किरदार ने अमिताभ को एक अलग तरह के हीरो के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद वह बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर पहचाने जाने लगे।

‘जंजीर’ के बाद ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों ने 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में अमिताभ की स्टार इमेज को मजबूत किया।

‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ

अमिताभ बच्चन को 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार के लिए सराहना मिली थी। फिल्म के सीक्वल में वह दोबारा इस भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन जारी है और इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) का अवॉर्ड मिला था।70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) का अवॉर्ड मिला था।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर फिसले: घुटने में चोट लगी, खड़े होने में परेशानी; बैठकर शुरू की होस्टिंग

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर फिसल गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में उन्होंने इस हादसे की जानकारी दी थी। पैर में दर्द के कारण उन्होंने इस बार बैठकर एपिसोड की शुरुआत की थी। हालांकि, अमिताभ ने बताया था कि चोट गंभीर नहीं थी और वह कंटेस्टेंट्स के साथ खड़े होकर गेम होस्ट करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur PM Aawas Yojana Fraud | Siblings Arrested In Noida ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए…

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow IIIT Lucknow Campus Closed Due To Gomti Flooding | Exams Postponed लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले…

    You Missed

    Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 2 views
    Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

    अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

    Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 7 views
    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 6 views
    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद