सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Rajpal Yadav Supreme Court Cheque Bounce Case | Court Hearing Delhi

सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे ‘अता पता लापता’ हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिएशाहजहांपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को बुधवार को अल्टीमेटम दिया। कोर्ट ने कहा- 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपए जमा कराइए। इसके बाद ही हम दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ आपकी याचिका पर विचार करेंगे, जिसमें राजपाल को दोषी ठहराते हुए 3 महीने की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई के दौरान राजपाल ने हाथ जोड़कर बेंच के सामने प्रणाम किया। बताया कि फिल्म ‘अता पता लापता’ में ₹200-250 करोड़ का नुकसान हुआ था। प्रोड्यूसर्स के साथ उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद उनसे ₹5 करोड़ की देनदारी वसूली जा रही है। इस पर CJI ने मजाकिए लहजे में कहा- आपकी फिल्म की तरह आपका पैसा भी ‘अता पता लापता’ हो गया।

CJI ने सलाह दी कि वे अच्छी फिल्में बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाले वकील भी अच्छे कलाकार होते हैं। उन्हें भी फिल्मों में कास्ट किया जा सकता है।

मामला 2010 में राजपाल की फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिए गए ₹5 करोड़ के लोन से जुड़ा है। इसमें ₹1.05 करोड़ के सात चेक बाउंस हो गए। ब्याज और दूसरे चार्ज के साथ बकाया रकम समय के साथ बढ़ती गई।

राजपाल ने कहा था- पांच बार जेल जाने को तैयार, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा।राजपाल ने कहा था- पांच बार जेल जाने को तैयार, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा।

सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए राजपाल, प्रॉपर्टी बेचकर पैसे देने को कहा

चेक-बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी के बाद राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच को बताया कि वे शिकायतकर्ता को 2 करोड़ रुपए देने को तैयार हैं।

उन्होंने कोर्ट को 1.15 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी दिखाया। बाकी 85 लाख अपनी एक प्रॉपर्टी बेचकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी खरीदने वाला इस वक्त कोर्ट में मौजूद है।

सजा बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है कोर्ट

कोर्ट ने साफ किया कि राजपाल को बार-बार समय इसलिए दिया जा रहा है, ताकि शिकायतकर्ता को उसका पैसा मिल सके। कोर्ट ने बार-बार देरी वाले बर्ताव को लेकर चेतावनी देते हुए कहा- कानून का इस्तेमाल इस तरह नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि कोर्ट उनकी सजा को बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है।

राजपाल बोले- फिल्मों के लिए लोन नहीं लिया जाता

एक्टर राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा था कि फिल्मों के लिए लोन नहीं लिया जाता। आप घर बनाने या जमीन खरीदने के लिए लोन लेते हैं। यह एक पैकेज डील होती है या फिर इन्वेस्टमेंट। राजपाल खुद पहले से ही 100 फिल्मों पर काम कर रहा है, तो उसे एक फिल्म बनाने के लिए लोन की क्या जरूरत होगी?

मुझे अपने देश, सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के पर पूरा भरोसा है। जो भी फैसला होगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे। बता दें कि राजपाल यादव शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं। उनके ऊपर जिस कंपनी ने केस किया है। उसके मालिक उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल भी शाहजहांपुर के निवासी हैं।

‘आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है’

  • इससे पहले, सोमवार को राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट के आदेश के बावजूद पैसे नहीं जमा करने पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था, “इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।”
  • सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 7 अक्टूबर तय की थी। इससे पहले कोर्ट ने 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा

मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है।

————————

ये खबर भी पढ़िए-

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए। इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। पूरी खबर पढ़िए

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया: आगरा में बीच सड़क की वारदात; लड़की की हालत गंभीर

    आगरा में बीच सड़क की वारदात; लड़की की हालत गंभीर|आगरा,Agra - Dainik Bhaskar1:22Play videoPlay videoआगरा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी हैअखिलेश प्रेम में डूबे ‘BJP के 2 बृजभूषण’: सपा सांसदों ने पैर छुआकर रस्म निभाई, अफसरों से नहीं डरता कोतवाल

    सपा सांसदों ने पैर छुआकर रस्म निभाई, अफसरों से नहीं डरता कोतवाल|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:48Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की मौत: 100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे

    100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे|अयोध्या,Ayodhya - Dainik Bhaskar0:53Play videoPlay videoअयोध्या

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोहली बोले- ₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के पास नहीं गया: श्रद्धा-सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं; फलाहारी महाराज ने लगाए थे आरोप

    1:07Play videoPlay videoमथुरा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

Hindi News Entertainment Bollywood Madhuri Dixit & Amitabh Bachchan KBC Special Episode | Dance Clip Video अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा…

ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur PM Aawas Yojana Fraud | Siblings Arrested In Noida ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए…

You Missed

Publix will close a handful of locations

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 3 views
Publix will close a handful of locations

सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 4 views
सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 5 views
Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 6 views
Alerta naranja: sigue lloviendo y hay inundaciones en varias localidades del Conurbano

ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 5 views
ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड