महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments

महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लियाबृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नदियों का जलस्तर बढ़ा तो, डीएम ने फरेंदा में तटबंधों का निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskarनदियों का जलस्तर बढ़ा तो, डीएम ने फरेंदा में तटबंधों का निरीक्षण किया।

महराजगंज जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कई नदियां उफान पर पहुंच गई हैं। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शनिवार 11 बजे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फरेंदा तहसील क्षेत्र में पहुंचकर नदियों के जलस्तर और तटबंधों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर और बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने बेलसड़-रिगौली तटबंध का निरीक्षण कर उसकी स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने महाव नाला का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

महराजगंज में डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया।महराजगंज में डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अधिकारी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जाए।

तटबंधों और नदी के किनारे के क्षेत्रों में किसी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए उससे निपटने में जुट जाएं।

महराजगंज में गंडक बैराज से 2.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा ।महराजगंज में गंडक बैराज से 2.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा ।

उधर, शनिवार सुबह वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से करीब 2.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिले में नदियों के जलस्तर को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वहीं चंदन, प्यास, महाव, रोहिन, त्रिमुहानी, रोहिन बैराज और रतनपुर समेत कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंचने की स्थिति बताई गई है।

जलस्तर के उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर

इससे नदी किनारे बसे गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से सिंचाई विभाग, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की निगरानी के बीच नदी क्षेत्रों में जलस्तर के उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखी जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Cyber Fraud | UCO Bank Engineer Duped Online Money Looted सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप…

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    You Missed

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married