जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Jivitputrika Vrat Tragedy | Drowning Accident Death News

जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलींबृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व पर शनिवार को माताएं बेटों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा कर रही थीं। इसी बीच जिले में अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीन परिवारों में पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिसवा के देवीपुर आजाद नगर निवासी 16 वर्षीय कृष्णा शनिवार को दोस्तों के साथ छितौनी घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। व्रत रखी मां मीना सिंह अस्पताल पहुंचीं। बेसुध बेटे को देखकर वह बार-बार उसे उठाने का प्रयास करती रहीं। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

मौसी के घर रह रहे 12 साल के किशन की भी मौत

कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार गांव में 12 वर्षीय किशन की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि किशन अपनी मौसी के घर रहता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पोखरे में नहाते समय विराट गहरे पानी में चला गया

घुघली क्षेत्र के पटखौली गांव में विराट पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एक दिन में तीन हादसों से पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

एक ही दिन हुई इन तीन घटनाओं ने जीवित्पुत्रिका पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। तीन परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    Hindi News Entertainment Bollywood Flydubai Flight Hijack | Captain Smit Macchar Bravery Saudi Arabia Landing फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:‘नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और…

    नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

    Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Accident In Bali | Surgery In Mumbai After Spinal Fracture नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं,…

    You Missed

    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    Novig credits Sydney Sweeney-backed campaign for platform’s surge in growth

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Novig credits Sydney Sweeney-backed campaign for platform’s surge in growth

    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    Jesse Legree brings ‘The Avenue’ to Oregon State

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views