उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Woman Dies Due To Electric Shock From Door | Makhi Village News

उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बतायाउन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के कैथन खेड़ा गांव में शनिवार देर रात घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गीता की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैथन खेड़ा निवासी प्रदीप की पत्नी गीता (35) शनिवार रात घर में थीं। परिजनों के मुताबिक, घर के दरवाजे के ऊपर से बिजली का तार निकला हुआ था। इसी दौरान किसी वजह से दरवाजे में करंट उतर आया। गीता किसी काम से दरवाजे के पास पहुंचीं, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन और आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और तत्काल अस्पताल ले गए।

परिजनों के अनुसार, गीता रात में घर के दरवाजे के पास पहुंची थीं। इसी दौरान दरवाजे में उतरे करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया।

अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात एक बजे अस्पताल लेकर पहुंचे

परिजन गीता को रात करीब एक बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मातम छा गया गीता के देवर संदीप ने बताया कि भाभी को दरवाजे से करंट लगा था। दरवाजे के ऊपर से बिजली का तार निकला हुआ था। तार किस तरह क्षतिग्रस्त हुआ और दरवाजे में करंट कैसे उतरा, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

दो बेटों के सिर से उठा मां का साया

गीता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक 11 वर्ष और छोटा बेटा ऋषि छह वर्ष का है। मां की अचानक मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, गीता घर की जिम्मेदारियां संभालती थीं। उनके पति प्रदीप मिस्त्रीगिरी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Jivitputrika Vrat Tragedy | Drowning Accident Death News जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए…

    फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

    Hindi News Entertainment Bollywood Flydubai Flight Hijack | Captain Smit Macchar Bravery Saudi Arabia Landing फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:‘नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और…

    You Missed

    Iran’s currency is getting obliterated as the regime is about to run out of oil to sell and can’t even get its money from customers | Fortune

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Iran’s currency is getting obliterated as the regime is about to run out of oil to sell and can’t even get its money from customers | Fortune

    उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया

    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Mateo Chávez quiere seguir los pasos de Rafa Márquez

    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    Novig credits Sydney Sweeney-backed campaign for platform’s surge in growth

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views