महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Mahoba News | Villagers Block Road For Cremation After Land Denied

महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीणइरफान खान पठान | महोबा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा में अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने महिला के शव को मुख्य सड़क पर रख दिया और वहीं चिता सजाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। सड़क पर चिता सजने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन और पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे तक जाम और हंगामे के बाद प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन चिन्हित कराई, जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

लंबी बीमारी के बाद हुई मौत

मामला महोबा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर छिकहरा गांव का है। गांव निवासी दीना अहिरवार की 50 वर्षीय पत्नी तारा देवी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया था। दीना बेहद गरीब हैं और उनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है।

पत्नी की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाशते रहे। आरोप है कि दीना करीब आठ घंटे तक ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं मिल सकी।

जगह नहीं मिली तो सड़क पर सजाई चिता

प्रशासन से मदद नहीं मिलने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने गांव की मुख्य सड़क पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब अंतिम संस्कार के लिए जगह ही नहीं है तो सड़क पर ही चिता जलाई जाएगी। इसके बाद सड़क पर लकड़ी और कंडे रखकर चिता सजाई गई और अंतिम संस्कार की रस्में शुरू कर दी गईं।

प्रशासन और पुलिस पहुंची, हुई नोकझोंक

सड़क पर चिता सजाए जाने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर तहसीलदार दिवाकर मिश्रा और शहर कोतवाल मनीष पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सड़क से शव हटाने की अपील की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

पुरानी जगह पर स्टेडियम, दूसरी जगह जलभराव

ग्रामीण उत्तम ने बताया कि गांव में जिस जगह पहले अंतिम संस्कार किया जाता था, वहां ग्राम सभा की ओर से स्टेडियम बना दिया गया है। इसके बाद प्राइमरी स्कूल के पास अंतिम संस्कार के लिए जगह दी गई थी, लेकिन वहां जलभराव रहता है। साथ ही स्कूल होने के कारण वहां अंतिम संस्कार करना संभव नहीं है।

नई जमीन मिलने के बाद शांत हुआ मामला

तनाव बढ़ता देख तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने मौके पर ही ग्राम समाज की नई जमीन चिन्हित कराई। नई जगह मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाया। करीब चार घंटे तक जाम रहने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और महिला का अंतिम संस्कार नई जगह पर किया गया।

जल्द बनेगा स्थाई मोक्षधाम

तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने बताया कि चकबंदी के दौरान तय की गई पुरानी जगह पर पानी भरा हुआ था। इसलिए तत्काल नई जमीन आवंटित कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव में जल्द ही स्थाई और आधुनिक मोक्षधाम का निर्माण कराया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    Hindi News Entertainment Bollywood Mirzapur The Movie Trailer | Munna Bhaiya Returns; Release Date Announced ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज:‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’ डायलॉग से छाए कालीन भैया;…

    छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं उस पर नहीं बोलूंगा, लाउडस्पीकर विवाद में अकेला लड़ा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Delhi NEET Paper Leak Controversy Statement | News Update छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं…

    You Missed

    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 0 views
    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

    महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

    High school football player in Arkansas practices with 2ft viper in helmet

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 7 views
    High school football player in Arkansas practices with 2ft viper in helmet

    छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं उस पर नहीं बोलूंगा, लाउडस्पीकर विवाद में अकेला लड़ा था

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 7 views
    छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं उस पर नहीं बोलूंगा, लाउडस्पीकर विवाद में अकेला लड़ा था

    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 8 views
    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race