'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mirzapur The Movie Trailer | Munna Bhaiya Returns; Release Date Announced

‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज:‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’ डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

‘मिर्जापुर द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार (11 अगस्त) को जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है।

ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है। 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर खूनी जंग और वर्चस्व की कहानी दिखाई गई है।

‘भौकाल लाइक नेवर बिफोर’ के वादे के साथ आ रही यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

देखें ट्रेलर की झलकियां

ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का वही पुराना रौब देखने को मिल रहा है।ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का वही पुराना रौब देखने को मिल रहा है।ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है।ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है।फिल्म में गुड्डू-बबलू (अली फजल और जितेंद्र कुमार) को 'द लायंस' दिखाया गया है।फिल्म में गुड्डू-बबलू (अली फजल और जितेंद्र कुमार) को ‘द लायंस’ दिखाया गया है।ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है।ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है।ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन का किरदार बेहद आक्रामक और मनोरंजक नजर आ रहा है।ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन का किरदार बेहद आक्रामक और मनोरंजक नजर आ रहा है।

दमदार डायलॉग्स और एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत एक खाली गद्दी और दमदार वॉयसओवर से होती है- “गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से… मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से।” ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का वही पुराना रौब देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर में किरदारों को खास टाइटल के साथ पेश किया गया है- कालीन भैया को ‘द किंग’, मुन्ना भैया (दिव्येंदु) को ‘द प्रिंस’ और गुड्डू-बबलू (अली फजल और जितेंद्र कुमार) को ‘द लायंस’ दिखाया गया है।

ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन का किरदार बेहद आक्रामक और मनोरंजक नजर आ रहा है, जो गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज कसते दिखते हैं। इसके अलावा बीना भाभी (रसिका दुगल) भी इस पावर गेम में अपनी राजनीतिक चालें चलती नजर आ रही हैं।

फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है।फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है।मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर खूनी जंग और वर्चस्व की कहानी दिखाई गई है।मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर खूनी जंग और वर्चस्व की कहानी दिखाई गई है।

बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार वेब सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में अभिनेता जितेंद्र कुमार यह रोल निभा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। इनमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) का जबरदस्त लुक दिखाया गया है।

रवि किशन और अभिषेक बनर्जी समेत दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है। इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने इसे प्रोड्यूस किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shakuntala Mishra University Controversy | Student Suicide Attempt शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी…

    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Train Derailment Conspiracy | DFC Track Sabotage Attempt DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की…

    You Missed

    Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

    शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 1 views
    शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

    Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 5 views
    Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 5 views
    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    Demonstrations planned, security heightened as Trump is expected to attend Presidents Cup Sunday

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 6 views
    Demonstrations planned, security heightened as Trump is expected to attend Presidents Cup Sunday

    जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 7 views
    जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस