- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mainpuri
- Mainpuri: Dimple Yadav Provides Financial Aid To Lakhan Kashyap Family
डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दियामुकेश कुमार | मैनपुरी7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने नहर में डूबने से जान गंवाने वाले लाखन कश्यप के परिवार को एक लाख रुपये का चेक दिया। सपा नेताओं ने भी परिवार से मुलाकात की।
.
लाखन कश्यप सदर विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में रामलीला मैदान के पास रहते थे। परिवार में पांच सदस्य हैं। उनके दो बेटे नाबालिग हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद भरण-पोषण का संकट है।
परिवार ने डिंपल यादव से न्याय और आर्थिक मदद की मांग की थी। गुरुवार को उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया गया। परिवार को आगे भी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही गई।
इस दौरान सदर विधायक राजकुमार यादव, सपा महासचिव रामनारायण बाथम, रामू गुप्ता और मनीष यादव मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




