कितनी खास है मैथिली ठाकुर की रोल्स रॉयस:संपत्ति 3.82 करोड़, 20 हजार की स्कूटी, क्या 1.5 लाख के वेतन से ली 13 करोड़ की कार?

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Maithili Thakur Rolls Royce Mumbai Visit | Net Worth & Car Controversy

बूझे की नाहीकितनी खास है मैथिली ठाकुर की रोल्स रॉयस:संपत्ति 3.82 करोड़, 20 हजार की स्कूटी, क्या 1.5 लाख के वेतन से ली 13 करोड़ की कार?विवेक कुमार, पटना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस कुलिनन कार में सवार होकर मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं मैथिली ठाकुर चर्चा में हैं। बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ने 2025 के चुनाव में कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए बताई थी।

.

मैथिली जिस कार में सवार थीं वह कितनी खास है? इनके पास कितनी संपत्ति है? कौन सी गाड़ी है? किसका सपोर्ट मिला? आज बूझे की नाही में इन सवालों के जवाब जानिए…।

सवाल 1- कितनी खास है रोल्स रॉयस कुलिनन कार?

रोल्स रॉयस कुलिनन कार ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस मोटर कार्स लिमिटेड बनाती है। यह BMW AG की सहायक कंपनी है। इन कारों का निर्माण इंग्लैंड के गुडवुड में किया जाता है।

  • रोल्स-रॉयस कुलिनन के 2 वेरिएंट हैं। इसमें 6.75 लीटर का ट्विन टर्बो V12 इंजन लगा है। यह महिंद्रा की स्कॉर्पियो के इंजन से करीब 3 गुना बड़ा है।
  • स्कॉर्पियो में 2184cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है। वहीं, कुलिनन में 6750cc का 12 सिलेंडर वाला इंजन लगा है। यह 571 PS की पावर और 850 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कुलिनन में ऑल-व्हील ड्राइव और रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा है। रियर-व्हील स्टीयरिंग आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक है।
  • इसमें गाड़ी मोड़ने पर आगे के पहियों के साथ-साथ पिछले पहिये भी कुछ डिग्री तक घूमते हैं। इससे टर्निंग रेडियस कम हो जाता है और कम जगह में कार आसानी से मुड़ जाती है। यह फीचर 17.5 फीट लंबी इस गाड़ी को मोड़ना आसान बनाती है।
  • 5.2 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ने वाली इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है।
  • कार में ‘मैजिक-कार्पेट’ एयर सस्पेंशन लगा है, जिससे सड़क पर मौजूद गड्ढे अंदर बैठे व्यक्ति को महसूस नहीं होते।
  • कार में 18 स्पीकर वाला खास स्टीरियो सिस्टम, पीछे की तरफ थिएटर स्क्रीन, शैंपेन कूलर, व्हिस्की डिकैंटर और पीछे की तरफ खुलने वाली व्यूइंग सुइट है।
  • यह 6.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसकी टंकी में 100 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है।

मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।

सवाल 2- कितनी सुरक्षित है रोल्स रॉयस कुलिनन?

रोल्स-रॉयस कुलिनन में कई तरह के एडवांस्ड एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यूरो NCAP या भारत NCAP जैसी एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इसका क्रैश-टेस्ट नहीं किया है। इसमें सुरक्षा के ये इंतजाम हैं…

सवाल 3- मैथली ठाकुर के नाम पर कौन सी गाड़ी है?

2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2 करोड़, 32 लाख 33 हजार 255 रुपए की बताई थी। वाहन चल संपत्ति में आते हैं।

मैथली ने बताया था कि उनके पास सिर्फ 20 हजार रुपए की होण्डा एक्टिवा स्कूटी है। मैथली ने पांच साल में अपनी आमदनी की जानकारी दी थी। इनके पास 1.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी।

नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। मैथली 10 महीने से विधायक हैं। इस दौरान उन्हें सरकार से करीब 1.50 लाख रुपए प्रति महीना वेतन/भत्ते मिले हैं।

सवाल 4- क्या मैथली ठाकुर ने रोल्स-रॉयस कार ली है?

मैथली ठाकुर ने खुद रोल्स-रॉयस कुलिनन कार ली है या वह किसी और की कार में सवार थीं, इसके बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैथली उद्योगपति मुकेश अंबानी की मेहमान के तौर पर मुंबई गईं थीं। इसी यात्रा के दौरान वह रॉल्स रॉयस कार से भगवान गणेश के दर्शन करने गईं।

सवाल 4- मैथली ठाकुर ने ट्रोल किए जाने पर क्या कहा, किसका सपोर्ट मिला?

सोमवार दोपहर तक रोल्स-रॉयस मामले में ट्रोल किए जाने पर मैथली ठाकुर का बयान मीडिया में नहीं आया है।

दूसरी ओर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मैथिली का बचाव किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है।

कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें।’

वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

सवाल 5- कौन हैं मैथिली ठाकुर, कैसे बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक?

मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने बचपन में अपने दादाजी से शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी।

वह मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मैथिली को दरभंगा जिला के अलीनगर सीट से टिकट दिया था। 25 साल मैथिली आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

You Missed

Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 0 views
Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 0 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने