पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mannara Chopra Parking Controversy | Mumbai Building Viral Video Statement

पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक्ट्रेस पर जमकर चिल्लाता नजर आया था। शख्स ने मन्नारा को धमकी दी कि अगर उन्होंने कार ठीक तरह पार्क नहीं की, तो वो उसे पंचर कर देगा। इस विवाद पर अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है।

यह घटना मुंबई की एक कमर्शियल बिल्डिंग की पार्किंग में हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि मन्नारा चोपड़ा अपनी टीम के साथ एक ऑफिस में एंटर कर रही थीं, तभी एक शख्स उनके पीछे आकर चिल्लाने लगा।

एक्ट्रेस उस शख्स को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन वो चिल्लाते हुए उन्हें धमकी देने लगा। पैपराजी की भीड़ के बीच मन्नारा काफी असहज दिखी थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद मन्नारा को जमकर ट्रोल भी किया गया। अब एक्ट्रेस ने विवाद पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह एक ब्रांड के ऑफिस में शूट के लिए गई थीं और बिल्डिंग के गार्ड के कहने पर उन्होंने अपनी कार पार्क की थी। वो अंदर जा रही थीं, तभी एक अंकल ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

मन्नारा ने कहा, “मैंने देखा कि एक रैंडम अंकल चिल्ला रहे थे। जब भी कोई मुझ पर चिल्लाता है, तो मेरी हार्टबीट अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। मैं डर गई। एक तो वहां पैपराजी थे।”

गंदी तरह बात कर रहे थे- मन्नारा

मन्नारा ने आगे कहा, वो अंकल बहुत गंदी तरह बात कर रहे थे, गार्ड से और सब से। मुझे नहीं पता ऐसे लोगों को उनके घरवाले कैसे झेलते होंगे। उन्होंने वहां पैप्स को देखा और फुटेज लेने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। ये बहुत दुखद और अपमानजनक था। अंकल प्लीज तमीज से रहिए। जिस तरह आप बोलते हैं, हम नहीं बोल सकते। इस तरह अगर आप घर पर भी बात करते हैं, अगर आपकी बेटी है बेटा है, तो वो घर छोड़कर भाग जाएंगे। आपको पता होना चाहिए कि कैसे बिहेव करना है, खासकर तब जब 50 लोग वहां खड़े हैं।

वीडियो के चलते ट्रोल हुईं मन्नारा

पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मन्नारा के बिहेव की आलोचना की। एक कमेंट में लिखा था, ‘अगर आपने अपनी कार गलत जगह पर खड़ी की है, तो अंकल का कहना सही है।’ कमेंट में आगे लिखा था, ‘चाहे आप सेलिब्रिटी हों या आम इंसान, नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए।’

एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘ये सेलिब्रिटीज हद से ज्यादा करते हैं। वे आम लोगों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    You Missed

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 1 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान