एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Sharat Saxena Surgery Update | Bombay Hospital Mumbai News

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) की सीरियस सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की।

शरत ने हॉस्पिटल में स्टैंडिंग MRI कराया। उन्होंने MRI मशीन के सामने की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें वह मशीन के सामने सीधे खड़े होकर बंधे नजर आए। सर्जरी से पहले की इस प्रक्रिया के बावजूद शरत कैमरे के सामने पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।”

शरत सक्सेना की हेल्थ पर सेलेब्स ने दुआ की

फैंस ने शरत की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, “महाकाल आपको आशीर्वाद दें।”

डायरेक्टर राजीव राय ने शरत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुड लक और जल्द ठीक हों।”

एक्टर अनूप सोनी ने भी कमेंट कर लिखा, “सर, जल्द ठीक हों।”

कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, “आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।”

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं, शरत सर।”

शरत ने कमेंट सेक्शन में सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे शुभकामनाएं देने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि मैं फिर ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।”

250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में कई दशकों का करियर रहा है। वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सहायक, चरित्र और विलेन के कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग दौर की कई लोकप्रिय फिल्मों में वह नजर आए

उनकी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’, और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। हाल ही में शरत सक्सेना अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे।

76 साल की उम्र में भी शरत सक्सेना अपनी बेहतरीन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर जिम में कसरत करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी शरत सक्सेना की फिटनेस के फैन हैं।

पिछले साल कपिल शर्मा के शो में सलमान खान से पूछा गया था कि कोई ऐसा भी है जिसको देखकर आपको लगा कि जिम शुरू करना है? जिस पर सलमान खान ने कहा था, बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जैसे कि धरम जी (धर्मेंद्र), दारा सिंह जी हैं, शरत सक्सेना ये जो ओल्डर जनरेशन की बात करूं। रंजीत सर। डैनी। वे सभी बहुत, बहुत फिट हैं।

सलमान खान और शरत सक्सेना ने ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘बागबान’, ‘बाबुल’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।सलमान खान और शरत सक्सेना ने ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘बागबान’, ‘बाबुल’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

शरत ने सलमान के पिता का रोल निभाया था

फिल्म ‘तुमको न भूल पाएंगे’ में शरत सक्सेना को सलमान खान के पिता का रोल करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि इससे पहले लोगों ने कहा कि शरत का स्किन डार्क है, जबकि सलमान फेयर हैं। वे उनके पिता कैसे बन सकते हैं।

फिल्म के राइटर ने कहा था कि शरत फिल्म में सलमान के असली पिता नहीं होंगे, वे सलमान के किरदार को एडॉप्ट करेंगे। फिल्म का एक सीक्वेंस था, जिसमें शरत सलमान को बताते हैं कि वे उनके असली पिता नहीं हैं।

शरत ने इस सीन पर बात करते हुए राजश्री अनप्लग्ड से कहा था कि मैंने डायरेक्टर से पूछा कि इस सीन के लिए मुझे कितना इमोशनल होना पड़ेगा। डायरेक्टर ने कहा कि आप जो भी फील करते हैं, ठीक वैसा ही कैमरा पर दिखाइए।

शरत ने बताया था कि मैं और सलमान इस सीक्वेंस की शूटिंग करने लगे। आप जब फिल्म देखोगे, तो पता चलेगा कि वो सीन कितना इंटेंस था। हम दोनों लोग सीन में इतना घुस गए कि बिना ग्लिसरीन के ही रोने लगे। यह सीन बहुत ज्यादा रियल हो गया था।

सलमान ने अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था

एक्टर ने बताया था कि शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान ने मुझे अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था। वहां एक तालाब था। उस तालाब में एक झरना भी है। झरना करीब 20 फीट ऊंचा था। मुझे तैरना नहीं आता था। फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर ने मुझे उसमें कूदने को कहा।

मैंने कहा कि आप कह रहे हैं तो मैं कूद जा रहा हूं, वरना मेरी तो यह करने की बिल्कुल हिम्मत नहीं है। अगले दिन सलमान के फार्म हाउस पर ही शूटिंग रखी गई। मेरा उसी तालाब में कूदने का सीन रखा गया।

फिल्म के स्टंट डायरेक्टर ने मुझे बाकायदा सेफ्टी वाले कपड़े पहना दिए। इसके बाद मैं उसमें कूदने में कामयाब रहा। कुल मिलाजुला कर इस फिल्म में काम करना बेहतर रहा।

सलमान ने शरत को कई फिल्मों में मौका दिया

शरत सक्सेना ने बताया था कि सलमान ने इसके बाद उन्हें काफी सारी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। उन्होंने कहा था कि सलमान ने मेरे नाम की काफी सारी फिल्मों में सिफारिश की। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा, उनके साथ काफी सारी फिल्मों में काम किया। उनके साथ काम करके अच्छा लगता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    You Missed

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन