MVDA बनाएगा मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक पर फोरलेन सड़क:पहले चरण में मछली फाटक से मसानी तक बनेगा एलिवेटेड रोड,भविष्य में मेट्रो की संभावना का रखा जा रहा है डीपीआर में ध्यान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Vrindavan Elevated Road Project | MVDA Railway Track Development

MVDA बनाएगा मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक पर फोरलेन सड़क:पहले चरण में मछली फाटक से मसानी तक बनेगा एलिवेटेड रोड,भविष्य में मेट्रो की संभावना का रखा जा रहा है डीपीआर में ध्यानमथुरा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी - Dainik Bhaskarस्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जल्द ही पुराने रेल मार्ग पर सड़क नजर आएगी। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण डीपीआर बना रहा है। इसमें भविष्

.

अधिकारियों ने की चर्चा

मथुरा-वृंदावन के बीच पुराने रेलवे ट्रैक को फोरलेन सड़क मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को शासन की सहमति मिल गई है। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शुक्रवार की शाम वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में डीपीआर को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन, नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित अन्य अधिकारियों ने मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक को सड़क मार्ग में परिवर्तित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में डीपीआर को लेकर बैठक आयोजित की गईप्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में डीपीआर को लेकर बैठक आयोजित की गई

पहले चरण में 4 किलामीटर बनेगी एलिवेटेड सड़क

करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित डीपीआर में बताया गया कि प्रस्तावित सड़क केवल आवागमन का वैकल्पिक रास्ता न बने, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधाजनक यातायात कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी। इसके अंतर्गत पार्किंग, कमर्शियल यूटिलिटी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित होंगी। प्रथम चरण में मथुरा क्षेत्र के मछली फाटक से मसानी तक करीब चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। इसके बाद दूसरे चरण में शेष मार्ग को विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रथम चरण में मथुरा क्षेत्र के मछली फाटक से मसानी तक करीब चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगाप्रथम चरण में मथुरा क्षेत्र के मछली फाटक से मसानी तक करीब चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा

शासन को भेजी जाएगी DPR

इस मार्ग में मथुरा-वृंदावन में भविष्य में मेट्रो की संभावना का भी ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही इससे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन में बिहारी जी मंदिर के साथ मसानी पर नेशनल हाईवे को कनेक्टिविटी मिलेगी। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि इस सड़क मार्ग के विकसित होने से मथुरा-वृंदावन के बीच आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही मंदिरों के दर्शन और ब्रज भ्रमण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर के अंदर यातायात का दबाव कम करने, वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। यह डीपीआर इस माह शासन को प्रस्तावित कर दी जाएगी।

विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि इस सड़क मार्ग के विकसित होने से मथुरा-वृंदावन के बीच आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगाविकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि इस सड़क मार्ग के विकसित होने से मथुरा-वृंदावन के बीच आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा

वृंदावन के निवासी कर रहे विरोध

एक तरफ जहां रेल ट्रैक पर रोड बनाने की तैयारी की जा रही है,वहीं दूसरी तरफ वृंदावन वासी रेल ट्रैक को खत्म करने से नाखुश हैं और वह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। वृंदावन के लोगों का कहना है कि यहां की डेढ़ सौ वर्ष पुरानी रेल लाइन को खत्म कर पहचान खत्म की गई। धोखे से ब्रॉड गेज करने के नाम पर रेल ट्रैक को हटाया गया। वृंदावन रेलवे स्टेशन हुआ करता था अपनी पहचान थी लेकिन सब खत्म कर दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Web Series | Anil Kapoor Akshay Khanna Aryan Khan Project संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और…

'घोर अव्यवस्था' कहकर बृजभूषण सिस्टम पर बरसे:अखिलेश-राजा भैया के समर्थकों में जंग, नेताजी दो पार्टियों से दे रहे बधाई

Hindi News Local Uttar pradesh Brij Bhushan Sharan Singh Got Very Angry Because Of The Traffic Jam Up Politics| Akhilesh Yadav, Pandit Dhirendra Shastri, Raja Bhaiya, Dhirendra Shastri At Raja…

You Missed

Ravens put Lamar Jackson, Tyler Huntley on IR; sign Austin Reed to active roster

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 2 views
Ravens put Lamar Jackson, Tyler Huntley on IR; sign Austin Reed to active roster

संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 2 views
संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

Ducks at Oilers projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
Ducks at Oilers projected lineups | NHL.com

MVDA बनाएगा मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक पर फोरलेन सड़क:पहले चरण में मछली फाटक से मसानी तक बनेगा एलिवेटेड रोड,भविष्य में मेट्रो की संभावना का रखा जा रहा है डीपीआर में ध्यान

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
MVDA बनाएगा मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रैक पर फोरलेन सड़क:पहले चरण में मछली फाटक से मसानी तक बनेगा एलिवेटेड रोड,भविष्य में मेट्रो की संभावना का रखा जा रहा है डीपीआर में ध्यान

Game Preview: 11.05.26 vs. Boston Bruins | Pittsburgh Penguins

  • By dp
  • November 5, 2026