मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण:स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau Azamgarh Rail Section Visit | DRM Ashish Jain Inspects Stations

मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण:स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दियासुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार शाम 4 बजे अधिकारियों के साथ मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों और रेलवे फाटकों पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और रखरखाव के कामों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

मुहम्मदाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। DRM ने पुराने पैनल को प्रतीक्षालय कक्ष में शिफ्ट करने और खुले केबल को जमीन के अंदर डालने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और शेड की व्यवस्था करने के साथ ही स्टेशन परिसर में साफ-सफाई पर खास ध्यान देने को भी कहा।

इसके बाद खुरहट स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहां पैनल रूम, रिले रूम, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाएं देखी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं रेलवे के तय मानकों के हिसाब से होनी चाहिए।

सुरक्षा मानकों का हो पालन

DRM ने मऊ-खुरहट के बीच रेलवे फाटक संख्या 3Spl और 6C का भी सुरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने बूम लॉकिंग, हाइट गेज, बैटरी और रिले रूम समेत कई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। दोनों फाटकों पर तैनात गेटमैन राजकिशोर यादव और सूरज यादव से सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लेकर उनके ज्ञान को भी परखा।

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव पक्का किया जाए। उन्होंने यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार करने और रेलवे संचालन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान कई बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी मौजूद थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश, 1.43 लाख का था आईफोन

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Flipkart Fake IPhone Case | Consumer Court Orders Refund & Compensation फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन…

    वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली:सोशल मीडिया के लिए 3 दोस्त बना रहे थे वीडियो, घायल की ट्रॉमा में हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Reel Shooting Accident | Teen Shot During Video Creation वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली:सोशल मीडिया के लिए 3 दोस्त बना…

    You Missed

    Billy Ray Cyrus reacts to Miley changing her stage name | CBC News

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 2 views
    Billy Ray Cyrus reacts to Miley changing her stage name | CBC News

    मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण:स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 2 views
    मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण:स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया

    DOJ ordered to freeze antitrust work with Canada as trade tensions intensify

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 3 views
    DOJ ordered to freeze antitrust work with Canada as trade tensions intensify

    फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश, 1.43 लाख का था आईफोन

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 4 views
    फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश, 1.43 लाख का था आईफोन

    Use FanDuel promo code to get $350 bonus bets by targeting Miami-Stanford, Fresno State-USC, college football

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 4 views
    Use FanDuel promo code to get 0 bonus bets by targeting Miami-Stanford, Fresno State-USC, college football

    वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली:सोशल मीडिया के लिए 3 दोस्त बना रहे थे वीडियो, घायल की ट्रॉमा में हालत गंभीर

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 5 views
    वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली:सोशल मीडिया के लिए 3 दोस्त बना रहे थे वीडियो, घायल की ट्रॉमा में हालत गंभीर