यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई; योगी बोले- अखिलेश के समय ठेके पर नकल होती थी; महिला ने सुई, हेयर पिन और चूड़ियां खाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP Evening Bulletin; Saharanpur Masjid Bulldozer Action | BJP Vinod Tawde Akhilesh Yadav PDA

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई; योगी बोले- अखिलेश के समय ठेके पर नकल होती थी; महिला ने सुई, हेयर पिन और चूड़ियां खाईउत्तर प्रदेश2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों के सम्मान समारोह में सीएम योगी के अखिलेश पर तंज को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाए जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- योगी बोले- अखिलेश जन्मदिन पर बर्मिंघम से रथ मंगाते थे, सैफई महोत्सव में पैसे उड़ाए

गोरखपुर में योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा- जितने में बर्मिंघम से रथ मंगवाते थे, जितना पैसा आप सैफई महोत्सव में खर्च करते थे, उतने में तो शिक्षा व्यवस्था ही बदल जाती। बच्चों का भविष्य सुधर जाता। 2017 से पहले ठेके पर नकल होती थी। शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रोटोकॉल से अलग हटकर 10 की बजाय सभी को मंच पर बुलाया। पूरी खबर पढ़ें

2- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- सरकार तुरंत रुकवाए

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाए जाने पर राजनीति गरमा गई है। शनिवार तड़के से 6 बुलडोजर उसको तोड़ने में जुटे हैं। कार्रवाई के खिलाफ सहारनपुर आ रहीं सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया। मायावती ने जल्दबाजी में की गई कार्रवाई बताया। कहा-सरकार इसे तुरंत रुकवाए। सांसद इमरान मसूद ने कहा- हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

3- विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना, पूरी ताकत से लड़ेंगे-जीतेंगे

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को कहा- हम अखिलेश यादव के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’ है। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी। योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज हुई। हर कार्यकर्ता आने वाला विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा और जीतेगा। पूरी खबर पढ़ें

4- कानपुर में सपा नेता ने पूछा- पसीना से बच्चा कैसे पैदा हो सकता, लंका सोने की थी तो जली कैसे

कानपुर देहात में सपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह पाल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पाल कहते सुनाई दे रहे- सोने की लंका जलकर राख कैसे हो गई? अगर जल गई तो सोने की कैसे रही? हनुमानजी के पसीना से मकरध्वज के जन्म की कथा पर भी सवाल उठाते हुए कहा- पसीना में शुक्राणु नहीं होते, फिर मछली गर्भवती कैसे हुई? तर्क से बातों को परखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

5- आगरा में चारपाई पर प्रेग्नेंट-महिला को ले गए, मेरठ-बाराबंकी में मकान ढहा

लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर समेत 10 शहरों में शनिवार सुबह से हल्की बारिश हुई। आगरा में शुक्रवार देर रात जलभराव में एंबुलेंस फंस गई। लोगों ने प्रेग्नेंट महिला को चारपाई पर लादकर घर से 500 मीटर दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया। मेरठ और बाराबंकी में मकान ढह गया। 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक; 35% कमीशन पर अड़े रहे

यूपी में विधायक खुद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए ये 35% से 40% कमीशन ले रहे हैं। 35 से 40% विधायक की जेब में जाने के बाद काम की क्वालिटी क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दैनिक भास्कर ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करते हुए रिश्वत लेने वाले 2 विधायकों को ऑन कैमरा बेनकाब किया। पूरी खबर पढ़ें

7- अखिलेश यादव बोले- कानपुर एक्सप्रेसवे को पंखे से सुखाना पड़ा, सरकार के 100 दिन ही बचे

अखिलेश यादव ने कहा कि JPNIC बिल्डिंग के आसपास 5-स्टार होटल हैं। सिर्फ 30 साल की पार्किंग का हिसाब जोड़ लिया जाए तो बिल्डिंग की लागत निकल आएगी। उन्होंने एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार पर तंज कसा। कहा- कानपुर एक्सप्रेसवे को पंखे से सुखाना पड़ा। मां गंगा बुलाएंगी तो गंगा एक्सप्रेसवे से नहीं जाना। सरकार के 100 दिन बचे हैं। अब ये लोग जाने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें

8- वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली, 3 दोस्त बना रहे थे वीडियो

वाराणसी में शनिवार दोपहर में रील बनाने के चक्कर में गोली चल गई। गोली लगने से 16 साल का एक युवक घायल हो गया। ब्यौहरियापुर गांव में नितिन चौहान नामक एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ तमंचा लेकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक से फायर हो गया और गोली नितिन को लग गई। उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हालत नाजुक है। पूरी खबर पढ़ें

9- अडानी के बेटे ने किया ताजमहल का दीदार, पत्नी के साथ डायना बेंच पर फोटोशूट

उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने शनिवार को पत्नी परिधि, बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार किया। सभी ने डायना बेंच पर फोटो शूट कराया। जब परिवार डायना बेंच तक पहुंचा तो वहां पर दूसरे पर्यटक फोटो ले रहे थे। सिक्योरिटी हटाने लगी तो रोका। दूसरे पर्यटकों के बाद फोटोशूट कराया। अडानी परिवार ने मुख्य मकबरा भी देखा। पूरी खबर पढ़ें

10- औरैंया में 7 बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया, बेटी बोली- हमें बेटों जैसे पाला

औरैया में शनिवार को मां की मौत के बाद 7 बेटियों ने बारी-बारी से अर्थी को कंधा दिया। श्मशान घाट पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। इस बीच जब मुखाग्नि देने की बात आई, तो सब लोग सोच में पड़ गए कि चिता को आग कौन लगाएगा? सबसे छोटी बेटी ने फैसला लिया कि वह मां की चिता को मुखाग्नि देगी। कहा- मां ने हमें बेटों जैसा पाला, दूसरे का सहारा क्यों लें। पूरी खबर पढ़ें

11- केंद्रीय मंत्री का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- चश्मा ठीक करें तभी विकास दिखेगा

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के योगी सरकार में प्रदेश के हजारों स्कूल बंद होने के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को अपना चश्मा ठीक से लगाने की जरूरत है। चश्मा सही होगा तो उन्हें उत्तर प्रदेश में हो रहा विकास और डबल इंजन सरकार के काम साफ दिखाई देंगे। पहले भर्तियों में सैफई लिस्ट आने के बाद ही रिजल्ट आता। पूरी खबर पढ़ें

12- महाराजगंज में मरे बच्चे को जिंदा करने के लिए मंदिर में लिटाया, सांप ने डसा था

महराजगंज में सांप डसने के बाद परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में बच्चे का शव को लेकर गाजीपुर एक मंदिर गए। 20 मिनट तक मूर्ति के सामने लिटाकर झाड़-फूंक कराई। महंत ने बच्चे को मृत बताया तो परिजन शव लेकर लौटे। दरअसल, शनिवार तड़के बेड पर सो रहे मां-बेटे को करैत ने डस लिया। कुछ देर बाद बच्चे (11) की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें

13- बरेली में दिल्ली पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर को अरेस्ट किया, फर्जी सर्टिफिकेट बनाया था

बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के मामले में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने CMO ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। टीम शनिवार को CMO ऑफिस पहुंची। पूछताछ के बाद उसको अपने साथ ले गई। आरोप है कि एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार किया था। इस गिरफ्तारी के सवाल पर सीएमओ हाथ जोड़कर चुप हो गए। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- महिला ने चूड़ियां, हेयर पिन और 6 सुई खाईं, 3 घंटे हुई सर्जरी

प्रयागराज में एक महिला ने 6 सुइयां, नुकीले हेयर पिन और कांच की चूड़ियों के टुकड़े निगल लिए। एक्स-रे और सीटी स्कैन में पेट में ये चीजें मिलने के बाद शुक्रवार को निजी अस्पताल में उनकी करीब 3 घंटे सर्जरी हुई। सुइयां आंत को छेदकर गुर्दे तक पहुंच गई थीं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सभी नुकीली चीजें बाहर निकालीं। परिजन के अनुसार, महिला अवसाद से जूझ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15- सीएम योगी का बलिया दौरा

6 सितंबर को सीएम योगी बलिया के दौरे पर रहेंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

Hindi News Local Uttar pradesh Balrampur Advocates Protest Against DM In Collectorate | March Held In Tehsil डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों…

सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Murder Case | Farmer Found Dead In Jungle Path सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला…

You Missed

Hernández aseguró la victoria de Cartaginés en la ida de Semifinales | Concacaf

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
Hernández aseguró la victoria de Cartaginés en la ida de Semifinales | Concacaf

डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

Barclays to slash 5,000 jobs in AI efficiency push

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
Barclays to slash 5,000 jobs in AI efficiency push

सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 5 views
सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

Pirates sweep FZS in district opener – whig

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 6 views
Pirates sweep FZS in district opener – whig

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 6 views
फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है