कोर्ट पहुंचा मामला तो मुकदमे में भी कर दिया ‘खेल’:एडवोकेट का आरोप- मांस फेंककर गंदगी फैलाता है पड़ोसी, आवारा कुत्तों को करता है इकट्ठा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Advocate Case | Neighbor Controversy And Police Inaction

कोर्ट पहुंचा मामला तो मुकदमे में भी कर दिया ‘खेल’:एडवोकेट का आरोप- मांस फेंककर गंदगी फैलाता है पड़ोसी, आवारा कुत्तों को करता है इकट्ठामेरठकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में देहलीगेट थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। करीब साढ़े छह महीने तक पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने में भी पुलिस ने आरोपी को

.कुत्तों को खिलाने के बहाने मांस फेंकता आरोपी।कुत्तों को खिलाने के बहाने मांस फेंकता आरोपी।

आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद घटना से जुड़ी कई धाराओं को मुकदमे में शामिल नहीं किया गया। अब पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।

देहलीगेट नादिर अली बिल्डिंग निवासी एडवोकेट फराज फरहत के मुताबिक उनके पड़ोस में तौकीर इकराम रहता है। आरोप है कि तौकीर आए दिन उनके घर के बाहर सड़ा-गला मांस फेंक देता है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलती है। फराज का यह भी आरोप है कि आरोपी जानबूझकर आवारा कुत्तों को वहां इकट्ठा करता है। इसके चलते इलाके में कई कुत्ते आक्रामक हो गए हैं और लोगों पर हमला भी कर चुके हैं।

थाने में शिकायत का भी नहीं मिला नतीजा फराज ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने तौकीर की इन हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बावजूद जब उसने अपना रवैया नहीं बदला तो उन्होंने देहलीगेट थाने में शिकायत की। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सीएम पोर्टल पर भी नहीं मिला समाधान फराज के मुताबिक उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतें दीं, लेकिन किसी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि सड़ा मांस फेंकने और आवारा कुत्तों को जमा करने से केवल गंदगी ही नहीं फैल रही, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

कुत्तों के हमले का भी खतरा बढ़ा फराज का आरोप है कि इलाके के कई लोग तौकीर की इन हरकतों का विरोध कर चुके हैं। उनका दावा है कि विरोध करने पर वह लोगों से विवाद करने लगता है। वहीं, सड़ा मांस डाले जाने के कारण आवारा कुत्ते वहां जमा होते हैं और उनमें से कई आक्रामक हो चुके हैं। आरोप है कि इन कुत्तों ने लोगों पर हमला भी किया है।

वीडियो को आधार बनाकर कोर्ट ने दिए मुकदमे के आदेश एडवोकेट फराज फरहत के मुताबिक उन्होंने न्यायालय के समक्ष अपनी शिकायत के साथ घटना से संबंधित वीडियो भी प्रस्तुत किए थे। उनका कहना है कि कोर्ट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपलब्ध साक्ष्यों का हवाला दिया और देहलीगेट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

कोर्ट के आदेश के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन फराज का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करते समय भी पुलिस ने मामले को हल्का करने की कोशिश की। उनका कहना है कि शिकायत और कोर्ट के समक्ष रखे गए तथ्यों के बावजूद कई ऐसी धाराएं मुकदमे में शामिल नहीं की गईं, जो घटना की गंभीरता के अनुरूप लगाई जानी चाहिए थीं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

You Missed

2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 6 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी