मेरठ में फर्जी व्हाट्सएप से 1.80 करोड़ की साइबर ठगी:APK फाइल से पहले मोबाइल किया हैक, निदेशक बनकर दिया भुगतान का आदेश, जांच जारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Cyber Fraud | Paper Mill Manager Mobile Hacked, 1.8 Cr Scammed

मेरठ में फर्जी व्हाट्सएप से 1.80 करोड़ की साइबर ठगी:APK फाइल से पहले मोबाइल किया हैक, निदेशक बनकर दिया भुगतान का आदेश, जांच जारीमेरठ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में साइबर अपराधियों ने एक पेपर मिल के प्रबंधक का मोबाइल APK फाइल के जरिए हैक कर 1.80 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। साइबर ठगों ने मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर पेपर मिल के निदेशक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट तैयार किया और उसी के जरिए प्रबंध

.

प्रबंधक ने निदेशक का संदेश समझकर चार दिनों में करीब 1.80 करोड़ रुपये चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। सोमवार को मामला तब खुला जब भुगतान का ब्यौरा सुनकर असली निदेशक हैरान रह गए। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रज्ज्वल अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी गंगोत्री पेपर मिल हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा-नारसन क्षेत्र में संचालित है। मिल का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की न्यू मंडी, मुजफ्फरनगर शाखा में है, जिसका संचालन प्रबंधक संदीप गोयल करते हैं।

17 जुलाई को आई पहली APK फाइल पुलिस के अनुसार – 17 जुलाई को संदीप गोयल के व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल खोलते ही उनका मोबाइल साइबर ठगों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद ठगों ने पेपर मिल के निदेशक नीरज अग्रवाल के नाम और प्रोफाइल का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट तैयार कर लिया।

निदेशक बनकर भेजते रहे आदेश साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट से संदीप गोयल को संदेश भेजकर विभिन्न बैंक खातों में भुगतान करने के निर्देश दिए। चूंकि पहले भी निदेशक नीरज अग्रवाल व्हाट्सएप के माध्यम से भुगतान संबंधी निर्देश देते रहे थे, इसलिए प्रबंधक को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच उन्होंने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 1.80 करोड़ रुपये बताए गए खातों में स्थानांतरित कर दिए।

भुगतान की जानकारी देते ही खुला राज सोमवार को जब निदेशक नीरज अग्रवाल और प्रज्ज्वल अग्रवाल पेपर मिल पहुंचे तो संदीप गोयल ने उन्हें किए गए भुगतानों का पूरा विवरण दिया। यह सुनकर दोनों अधिकारी सन्न रह गए। उन्होंने ऐसे किसी भी भुगतान निर्देश को भेजने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई और बैंक खातों की डिटेल निकलवाई गई।

साइबर पोर्टल पर शिकायत, मुकदमा दर्ज घटना का पता चलते ही प्रबंधन ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना मेरठ में प्रज्ज्वल अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

खातों के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उन्हें चिन्हित कर संबंधित खाताधारकों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन-किन खातों में आगे ट्रांसफर की गई और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur River Search Operation | PAC Flood Unit Searching Missing Youth सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी…

बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग झेली:पैपराजी ने खींचीं अजीब तस्वीरें; बोलीं- 40 की उम्र में 20 जैसे फिगर की उम्मीद गलत

Hindi News Entertainment Bollywood Bipasha Basu Body Shaming Controversy | Age Fitness Photos Statement बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग झेली:पैपराजी ने खींचीं अजीब तस्वीरें; बोलीं- 40 की उम्र…

You Missed

EE.UU. e Irán intercambian ataques contra buques petroleros mientras se recrudece el conflicto – BBC News Mundo

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 1 views
EE.UU. e Irán intercambian ataques contra buques petroleros mientras se recrudece el conflicto – BBC News Mundo

सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 1 views
सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

Matchday | Timbers play Minnesota United FC on Goose Hollow Night | PTFC

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 2 views
Matchday | Timbers play Minnesota United FC on Goose Hollow Night | PTFC

बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग झेली:पैपराजी ने खींचीं अजीब तस्वीरें; बोलीं- 40 की उम्र में 20 जैसे फिगर की उम्मीद गलत

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 2 views
बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग झेली:पैपराजी ने खींचीं अजीब तस्वीरें; बोलीं- 40 की उम्र में 20 जैसे फिगर की उम्मीद गलत

Starting XI presented by Modelo: LA Galaxy vs New England Revolution | September 5, 2026 | LA Galaxy

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
Starting XI presented by Modelo: LA Galaxy vs New England Revolution | September 5, 2026 | LA Galaxy

अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से