7 दिन से गायब युवती की लाश यमुना में मिली:प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर के पास पानी में उतराता मिला शव, 16 जुलाई से थी लापता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj News | Missing Girl Body Found Near Mankameshwar Temple Yamuna

7 दिन से गायब युवती की लाश यमुना में मिली:प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर के पास पानी में उतराता मिला शव, 16 जुलाई से थी लापताप्रयागराज5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के कीडगंज में बुधवार को मनकामेश्वर मंदिर के पीछे यमुना नदी से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करछना के सुलमई गांव निवासी 22 वर्षीय मानसी के रूप में हुई। वह 16 जुलाई से घर से लापता थी।

.

पुलिस ने बताया कि दोपहर में दो बजे के करीब कुछ लोग मनकामेश्वर मंदिर के पास थे। इसी दौरान पीछे की ओर नदी में एक शव उतराता दिखाई देने पर उन्होंने सूचना दी। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को उतारा गया और शव बाहर निकलवाया गया तो पता चला कि मृतका एक युवती है जिसकी उम्र 20 से 22 साल है। तलाशी में कपड़ों से आधार कार्ड मिला और फिर उसकी पहचान हुई। इसके बाद सूचना दी गई तो घरवाले आ गए।

घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि मानसी घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले यह समझा कि वह झूंसी स्थित अपनी बड़ी बहन की ससुराल चली गई होगी, इसलिए तत्काल गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। बुधवार को शव मिलने के बाद परिवारवाले स्तब्ध रह गए। इसी साल उसने स्नातक में दाखिला लिया था।

छह भाई बहनों में सबसे छोटी

मृतका के पिता दिलीप निषाद हैं। उनके चार बेटों व दो बेटियों में मानसी सबसे छोटी थी। परिवारवाले भी यह नहीं बता पाए कि यह सब कैसे हुआ।

पुलिस खुदकुशी की जता रही आशंका प्रथम दृष्टया पुलिस नए यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। कपड़ों से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतका के कपड़ों से उसका मोबाइल मिला है। कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि परिवारवालों ने काेई गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting In Mumbai After Firing Incident हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म ‘लग जा गले’ के…

मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

Hindi News Local Uttar pradesh Saharanpur Saharanpur Temple Suicide Case | Teenager Found Hanging In Room मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे…

You Missed

Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

Bob Iger Looks Back On Challenges of Disney CEO Comeback In New Book

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
Bob Iger Looks Back On Challenges of Disney CEO Comeback In New Book

मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट