DVPST संबंधित डेटा गायब होने का SSP ने किया खंडन:बोले- प्रक्रिया वाले दिन ही ऑनलाइन अपलोड हो जाता है डेटा, जांच के आदेश दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut DVPST Data Theft Rumor | SSP GTS Murthy Orders Investigation

DVPST संबंधित डेटा गायब होने का SSP ने किया खंडन:बोले- प्रक्रिया वाले दिन ही ऑनलाइन अपलोड हो जाता है डेटा, जांच के आदेश दिएमेरठ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने DVPST यानी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट केंद्र से डाटा चोरी होने की सूचना का खंडन किया है। उन्होंने एक प्रेसनोट जारी किया है, जिसमें इस तरह की खबर को भ्रामक बताया है। उन्होंने एसपी लाइन को मामले क

.

दरअसल, 9 सितंबर को लिपिक संवर्ग के पुलिसकर्मी कमल सैनी जब DVPST केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां से कंप्यूटर मय सिस्टम गायब है। इस कंप्यूटर में पुलिस और होमगार्ड भर्ती के नापतोल और शैक्षिक प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन का डाटा था। कमल सैनी ने अपने स्तर से छानबीन शुरु की। उन्होंने स्टोर के संचालक हेड कांस्टेबल बेबी से पूछा तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जता दी।

अगले दिन फिर हुआ सामान चोरी कमल सैनी अपने स्तर से छानबीन कर रहे थे। उन्होंने किसी अफसर को इसकी जानकारी नहीं दी। अगले दिन वह अपने कार्यालय पहुंचे तो पाया कि वहां से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की दो हार्ड डिस्क गायब हैं। यही नहीं केंद्र से मुख्य गेट तक की करीब 700 मीटर सीसीटीवी कैमरों की वायर चोरी कर ली गई।

पता चलते ही छुट्टी पर गए आरआई इस मामले की जानकारी 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद कमल सैनी ने आरआई हरपाल सिंह को दी। बताया जाता है कि हरपाल सिंह ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और वह छुट्टी पर चले गए। मजबूर होकर मामले की जानकारी एसपी क्राइम को दी गई।

साइबर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट बताया जाता है कि लखनऊ से कुछ डाटा मांगा गया था जो इसी केंद्र पर लगे कंप्यूटर सिस्टम में रखा जाता है। लेकिन कंप्यूटर चोरी हो चुका था। इसका पता चलते ही एसपी क्राइम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

एसएसपी ने डेटा गायब होने का खंडन किया मामला एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। अभी तक कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन रिकवरी नहीं हो पाई है। गुरुवार को एसएसपी ने DVPST संबंधित डाटा व अभिलेख गायब होने की सूचनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्य सर्वर में डाटा सुरक्षित है। परीक्षा वाले दिन ही वह अपलोड कर दिया जाता है। उन्होंने इस मामले की जांच एसपी लाइन को सौंपी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Rishikesh Diljit Dosanjh Rishikesh Visit | Singer Offers Prayers At Ganga & Gufa दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे…

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Hindi News Local Uttar pradesh Chitrakoot Chitrakoot News: Samajwadi Party Honours Teachers | SP Singh Patel शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानितचित्रकूट3 मिनट पहले…

You Missed

Unaffiliated voters are the fastest-growing group in Pennsylvania. They can decide who controls Congress.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Unaffiliated voters are the fastest-growing group in Pennsylvania. They can decide who controls Congress.

दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

Operación Cisne Negro

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Operación Cisne Negro

शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित

Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Yaxel Lendeborg dunking on girlfriend during basketball beatdown turns heads

मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं