बिजली गुल होते ही व्यापारी से 75 हजार रुपये लूटे:गंगानगर में बाइकर्स गैंग ने तमंचा दिखाकर की वारदात, गोली मारने की धमकी दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Ganganagar Loot Case | Businessman Robbed At Gunpoint By Bikers

बिजली गुल होते ही व्यापारी से 75 हजार रुपये लूटे:गंगानगर में बाइकर्स गैंग ने तमंचा दिखाकर की वारदात, गोली मारने की धमकी दीमेरठ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के गंगानगर इलाके में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति ठप होने का फायदा उठाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से लूट कर दी। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी से रुपये से भरा बैग छीन लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए

.

शिवलोक कॉलोनी निवासी विपिन कुमार रस्तौगी की गंगानगर की तिलकपुरम कॉलोनी में गणपति किराना स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

इससे पहले कि विपिन कुछ समझ पाते, बदमाश उनके हाथ में मौजूद थैला छीनने लगे। विपिन ने बदमाशों का विरोध किया तो उनमें से एक ने तमंचा निकाल लिया। उसने व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी। हथियार देखते ही विपिन सहम गए और उन्होंने थैला बदमाशों के हवाले कर दिया।

बैग लेकर बदमाश बाइक से कुछ दूर आगे बढ़े तो विपिन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से फरार हो गए।

बिजली गुल होने से पसरा था अंधेरा व्यापारी के साथ हुई वारदात के दौरान इलाके में विद्युत आपूर्ति बंद थी। सड़क और आसपास का इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। अंधेरे के कारण व्यापारी और आसपास के लोग बदमाशों की बाइक और उनके हुलिये को ठीक से नहीं देख सके। वारदात के बाद बदमाश सुरक्षित निकल गए।

सेल्समैन को देने थे 75 हजार रुपये विपिन ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 75 हजार रुपये थे। यह रकम सेल्समैन को दी जानी थी, लेकिन गुरुवार को सेल्समैन दुकान पर नहीं आया। इसी वजह से वह रकम रात में अपने साथ घर लेकर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रकम लेकर फरार हो गए।

पुलिस लूट मानने को तैयार नहीं वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से जानकारी ली। हालांकि पुलिस इस घटना को लूट मानने से फिलहाल इनकार कर रही है। पुलिस मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

एसएचओ बोले- शुक्रवार को देखेंगे कैमरे

QuoteImage

एसएचओ विनय कुमार के मुताबिक शुक्रवार सुबह पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनके भागने वाले रास्ते का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों की फुटेज से बाइक सवार बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते है। फिलहाल व्यापारी के साथ हुई इस वारदात ने गंगानगर क्षेत्र की रात की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली गुल होने के दौरान अंधेरे में हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत है।

QuoteImageLockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

You Missed

Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी