शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख:आग के समय मकान में खेल रहे थे बच्चे, शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut House Fire | Sanjay Nagar Short Circuit Accident Update

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख:आग के समय मकान में खेल रहे थे बच्चे, शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटीमेरठ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे और गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग कोई सामान ही नहीं बचा पाए। दमकल जब

.जला सामान देखती एक महिला।जला सामान देखती एक महिला।

संजय नगर में मेरठ इंजीनियरिंग एसोसिएशन के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एनसी वर्मा का मकान है। उन्होंने मकान दो परिवारों को किराये पर दे रखा है। ग्राउंड फ्लोर पर पूनम अपने बच्चों आकाश और ओम के साथ रहती हैं, जबकि पहली मंजिल पर ई-रिक्शा चालक कुलेंद्र अपनी पत्नी मोना, बेटी रेशू और बेटे नितेश के साथ रहता है। हादसे के वक्त सभी काम पर गए थे। कुलेंद्र रेडिमेड कपड़ों की फैक्ट्री में काम करता है तो मोना घर घर जाकर काम करती है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया कि फ्रिज के प्लग में शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी ने आसपास रखे सामान को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे घर का सामान जलकर खाक हो गया। नीचे खेल रहे आकाश और ओम ने आग-आग का शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पहली मंजिल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

सामान बचाने की कोशिश में घुटने लगा दम परिवार के लोगों ने आग से सामान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, कमरे में घना धुआं भर जाने के कारण उनका दम घुटने लगा और उन्हें बेहोशी छाने लगी। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें मकान से दूर हटाया। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक कपड़े, घरेलू सामान और जरूरत की तमाम चीजें जल चुकी थीं।

बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भी जला आग में सामान जलने से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोना ने बताया कि घर के प्रत्येक व्यक्ति के कपड़े से लेकर जरूरत का छोटा-बड़ा सामान आग में जल गया। पति की पैंट की जेब में तनख्वाह के 10 हजार रुपये रखे थे, वह भी आग में जल गए।

घर में रखा छोटे से छोटा सामान भी आग की भेट चढ़ गया।घर में रखा छोटे से छोटा सामान भी आग की भेट चढ़ गया।

नवंबर में बेटी की शादी होनी है। शादी के लिए धीरे-धीरे सामान जुटाकर रखा था। वह सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक आग में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थिति यह है कि परिवार के पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं।

मकान मालिक ने मदद का दिया भरोसा हादसे की जानकारी मिलने पर मकान मालिक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। परिवार की हालत देखकर उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, आसपास रहने वाले लोगों ने भी पीड़ित परिवार की मदद शुरू कर दी। लोगों ने जरूरी सामान और कपड़े उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

काफी देर रहा अफरातफरी का माहौल हादसे के बाद मकान में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों की सक्रियता से परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण फ्रिज के प्लग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की टीम ने भी गुरुवार को मकान पर पहुंचकर आग के कारणों की जांच की। फिलहाल टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

You Missed

Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी