मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Kanwar Yatra Clash | Police Action At Tiranga Gate Controversy

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत मेंरिजवान खान | मेरठ5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के पास रविवार रात को कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

यह घटना तब हुई जब बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र से आए कुछ कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई और विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान गंगाजल के कलश को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश किए जाने का आरोप है।

प्रारंभिक विवाद के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और कुछ युवक वहां से चले गए थे। हालांकि, थोड़ी देर बाद एक युवक दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद नाराज कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को भीड़ से बचाया। उसे हिरासत में लेकर लोहियानगर थाने भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद कांवड़िये अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला