मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Mosque Construction Controversy | Protest In Kesarganj Mandi

मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवायारिजवान खान | मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ की केसरगंज अनाज मंडी में गुरुवार को मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा हो गया। निर्माण की सूचना पर बड़ी संख्या में व्यापारी और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काम का विरोध करते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

विरोध कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि मस्जिद की इमारत के ऊपरी हिस्से में बिना अनुमति लेंटर डाला जा रहा था। उनका कहना है कि यहां पहले से धार्मिक स्थल है। ऐसे में बिना अनुमति किसी तरह का नया निर्माण विवाद की वजह बन सकता है। व्यापारियों ने प्रशासन से निर्माण की जांच कर अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

व्यापारियों ने मस्जिद के इतिहास का हवाला दिया

मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बंसल ने बताया कि केसरगंज अनाज मंडी काफी पुरानी है। उनके मुताबिक, अंग्रेजी शासन के समय से यहां मस्जिद मौजूद है। पहले मंडी में काम करने वाले पल्लेदार ही यहां नमाज पढ़ते थे, लेकिन अब आसपास के इलाकों से भी लोग नमाज के लिए पहुंचते हैं।

हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने भी निर्माण को लेकर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि ऐसे निर्माण से आसपास रहने वाले हिंदू परिवारों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण की कानूनी जांच कराने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की।

मस्जिद पक्ष बोला- नया निर्माण नहीं, शौचालय की मरम्मत

मस्जिद पक्ष ने निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि मस्जिद में कोई नया निर्माण नहीं कराया जा रहा है। लंबे समय से खराब पड़े शौचालय की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी मरम्मत के काम को नया निर्माण बताकर विरोध किया गया।

पुलिस तैनात, अनुमति की जांच होगी

हंगामे के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत रखा जा रहा है। निर्माण की वास्तविक स्थिति और अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    You Missed

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन