कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Kanwar Yatra 2026 | Police Administration Meeting Guidelines

कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसीमुरादाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। कावड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को तय करने के लिए प्रशासन ने कांवड़ समितियों और डीजे संचालकों के साथ मीटिंग की है।

.

कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ समिति, शिविर संचालकों, डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी लोग पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से हृदय रोगियों, बुजुर्गों, बच्चों एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को परेशानी होती है, इसलिए निर्धारित ध्वनि सीमा का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि शिविरों में सेवा देने वाले सभी स्वयंसेवक एवं सेवादार पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ उपस्थित रहें, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। शिविर केवल निर्धारित स्थलों पर ही स्थापित किए जाएं तथा इसके लिए आवश्यक सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से प्राप्त कर ली जाएं। एडीएम सिटी ने कहा कि शिविरों में बिजली की वायरिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अग्निशमन सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखे जाएं। कांवड़ियों के जत्थों के साथ चलने वाले लोग संबंधित थाना एवं स्थानीय पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखें।

शिविरों में वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, शुद्धता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट एवं ढाबों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने कहा कि डीजे की ऊंचाई एवं ध्वनि के लिए निर्धारित मानकों का हर हाल में पालन किया जाए। निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई अथवा अधिक ध्वनि वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा एवं सुचारु यातायात संचालन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी, जिसका सभी श्रद्धालु एवं आमजन पालन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में चिकित्सकों की सलाह के बिना कोई दवा न लें। उन्होंने सभी से यात्रा के दौरान संयमित एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। एसपी सिटी ने सोशल मीडिया के संबंध में भी लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना किसी भी माध्यम से साझा न करें। ऐसी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास प्रारंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिरों एवं शिवालयों में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, साफ-सफाई, कांवड़ियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में मंदिर प्रबंधन से भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले डायवर्जन प्लान की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी संबंधित पक्षों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकार पुलिस सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Bihar Concert Cancelled | Administration Security Denial दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो…

ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Traffic Awareness Month | DM Satya Prakash SP Sanjeev Bajpai ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का…

You Missed

Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें