धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • RCL Season 4 Mumbai | Actor Rakesh Bedi Leads Cricket For Charity

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरसीएल सीजन-4 की घोषणा के मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। - Dainik Bhaskarआरसीएल सीजन-4 की घोषणा के मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियां एक मंच पर नजर आईं।

बॉलीवुड की महफिल सजी, सितारे जुटे और चर्चा क्रिकेट की हुई, लेकिन इस बार मामला सिर्फ चौके-छक्कों का नहीं है। अभिनेता राकेश बेदी क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करेंगे और उनके हर रन का कनेक्शन जरूरतमंद की थाली से होगा। आरसीएल सीजन-4 में क्रिकेट, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का मेल देखने को मिलेगा, जहां जीत सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि किसी की भूख मिटाने की भी होगी।

मुंबई में मनोरंजन जगत के सितारों की मौजूदगी में रेस्तरां क्रिकेट लीग यानी आरसीएल सीजन-4 का ऐलान हुआ। आमतौर पर कलाकार फिल्मों, शूटिंग या नए प्रोजेक्ट से जुड़कर सुर्खियों में आते हैं, लेकिन इस बार कहानी अलग है। अभिनेता राकेश बेदी अब कैमरे के सामने अभिनय के साथ क्रिकेट मैदान पर भी कप्तानी करते नजर आएंगे। फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आए बेदी आरसीएल सुपरस्टार्स-11 की कमान संभालेंगे।

राकेश बेदी आरसीएल सुपरस्टार्स-11 की कप्तानी संभालेंगे, टीम के साथ सामाजिक संदेश को भी आगे बढ़ाएंगे।राकेश बेदी आरसीएल सुपरस्टार्स-11 की कप्तानी संभालेंगे, टीम के साथ सामाजिक संदेश को भी आगे बढ़ाएंगे।

लेकिन इस लीग की कहानी सिर्फ सितारों, बल्ले और चौकों-छक्कों तक सीमित नहीं है। आरसीएल सीजन-4 को ‘भूख मुक्त भारत’ अभियान से जोड़ा गया है। अक्टूबर में नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता का खास संदेश है-‘10 रन = 100 भोजन’।

यानी मैदान पर बनाए गए हर 10 रन सिर्फ स्कोरबोर्ड नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि 100 जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने की कोशिश भी करेंगे। इस बार बल्लेबाज के बल्ले से निकला हर रन किसी की थाली तक पहुंचने वाली उम्मीद बनेगा।

आरसीएल और ‘भूख मुक्त भारत’ अभियान के संस्थापक अरविंद कुमार ने कहा कि इस पहल की शुरुआत क्रिकेट की लोकप्रियता का इस्तेमाल समाज के लिए करने की सोच के साथ हुई। उनका कहना है कि एक तरफ लाखों लोग पर्याप्त भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में खाने योग्य भोजन बर्बाद हो जाता है। ऐसे में भोजन कूड़ेदान में जाने के बजाय जरूरतमंद की थाली तक पहुंचना चाहिए।

किसानों से लेकर बधिर महिला क्रिकेट टीम तक मैदान में

आरसीएल सीजन-4 में समाज के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ट्रांसजेंडर लोगों की टीम, भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम, किसानों, प्रभावशाली व्यक्तित्वों, रसोइयों, दिल्ली पुलिस और दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम की टीमें शामिल हैं। नेपाल से शेफ रत्ना तामांग के नेतृत्व में दोस्तों की टीम भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन भी इस पहल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आरसीएल की सबसे बड़ी खासियत इसका सामाजिक उद्देश्य है। क्रिकेट में आमतौर पर रन, रिकॉर्ड और औसत की चर्चा होती है, लेकिन यहां हर रन जरूरतमंद के लिए भोजन का माध्यम बन सकता है।

किसान प्रभावशाली व्यक्तित्व जुगाड़ू कमलेश ने बताया कि भारतीय गांवों के किसान भी इस बार क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। उनका कहना है कि किसान देश का पेट भरता है और अब वही किसान भूख के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनकर खेलेंगे।

आरसीएल के जरिए क्रिकेट को भूख और भोजन की बर्बादी के खिलाफ जागरूकता से जोड़ा गया है।आरसीएल के जरिए क्रिकेट को भूख और भोजन की बर्बादी के खिलाफ जागरूकता से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम में अभिनेता रजा मुराद, सुनील पाल, बिंदू दारा सिंह, शाहबाज खान और अरुण बख्शी समेत फिल्म जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

आरसीएल सीजन-4 का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं है। आयोजकों के मुताबिक इस बार मैदान पर बनाए जाने वाले रन भूख, भोजन की बर्बादी और सामाजिक जिम्मेदारी के खिलाफ संदेश भी देंगे। इस मुकाबले में असली जीत तब होगी, जब क्रिकेट के जरिए ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की थाली तक भोजन पहुंचेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah Controversy | BJP MP Statement कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते…

    लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Weather Forecast | Rain Alert & Humidity Levels Update लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन…

    You Missed

    Joseph Zada Tells Elle Fanning How the Odds Became Ever In His Favor

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 1 views
    Joseph Zada Tells Elle Fanning How the Odds Became Ever In His Favor

    कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 1 views
    कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

    Keen Ruffalo Never Intended to Get Into the Family Business

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 2 views
    Keen Ruffalo Never Intended to Get Into the Family Business

    लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 2 views
    लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

    Minnesota governor: Amy Klobuchar wins Democratic primary

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 3 views
    Minnesota governor: Amy Klobuchar wins Democratic primary

    धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 3 views
    धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली