सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mumbai: Constable Deployed For Salman Khan Security Dies | Galaxy Apartment

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। रिपोर्ट में इसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर तैनात थे। उनकी उम्र 41 साल थी। वे उन पुलिसकर्मियों में शामिल थे, जो लॉरेंस बिश्नोई से सलमान की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे।

कॉन्स्टेबल गणेश अचानक बीमार होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। सलमान खान के घर पर अभी निगरानी रखी जा रही है और उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ रहते हैं

2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।

सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

फायरिंग का मकसद सलमान को डराना था

बाद की जांच में सामने आया कि फायरिंग का मकसद सलमान खान को डराना था। यह हमला लॉरेंस गैंग के कहने पर किया गया था।

लॉरेंस 2022 में पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चर्चा में आया था। उसने ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले में कथित तौर पर शामिल होने के लिए सलमान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।

2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चलाई गई थीं गोलियां

14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सलमान ने कहा- जितनी उम्र लिखी है उतनी लिखी है

पिछले साल सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके के एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात की थी। उन्होंने माना था कि कभी-कभी सुरक्षाकर्मियों के साथ घूमना उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है।

एक्टर ने यह भी कहा था कि उन्हें धमकियों से डर नहीं लगता। उन्होंने अपनी सुरक्षा और देखभाल भगवान पर छोड़ दी है।

सलमान ने मीडिया से कहा था, ‘भगवान, अल्लाह सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है। कभी-कभी इतने सारे लोगों के साथ घूमना परेशानी का सबब बन जाता है।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Saba Ali Khan & Soha Ali Khan Reveal Why They Missed Saif Ali Khan Wedding सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर,…

    IIT BHU की पीएचडी स्कॉलर से साइबर फ्राड, FIR:मोबाइल में डाउनलोड कराया एप और उड़ा दिए 46 हजार

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi IIT BHU PhD Scholar Cyber Fraud | Varanasi Lanka Police Case IIT BHU की पीएचडी स्कॉलर से साइबर फ्राड, FIR:मोबाइल में डाउनलोड कराया एप…

    You Missed

    With Raisel Iglesias’ shakiness, Braves must give this young arm more high leverage chances

    • By dp
    • August 8, 2026
    • 1 views
    With Raisel Iglesias’ shakiness, Braves must give this young arm more high leverage chances

    सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

    • By dp
    • August 8, 2026
    • 1 views
    सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

    ‘Blow up Messi with four bombs strapped to my body’: Leaked police file reveals horrific plot to kill Lionel Messi

    • By dp
    • August 8, 2026
    • 5 views
    ‘Blow up Messi with four bombs strapped to my body’: Leaked police file reveals horrific plot to kill Lionel Messi

    सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

    • By dp
    • August 8, 2026
    • 3 views
    सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

    Perseid meteor shower and partial solar eclipse to light up skies next week – National | Globalnews.ca