- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Muzaffarnagar
- Bal Krishna Chhathi Mahotsav Muzaffarnagar | Kapildev Agarwal News
मुजफ्फरनगर में कृष्ण छठी महोत्सव:25वें महोत्सव में ठाकुर जी की आरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसादमुजफ्फरनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में श्री हरी संकीर्तन मंडल द्वारा 25वां (रजत जयंती) श्री बाल कृष्ण छठी महोत्सव नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प
.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
इस धार्मिक उत्सव में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, विकास गोयल, अरविन्द बंसल, राजकुमार सिंघल और विशाल गर्ग सहित अनेक गणमान्य जनों ने ठाकुर जी की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को राधावल्लभ मंदिर देवबंद से पधारे श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनके वचनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
छठी महोत्सव का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका आरुषि गंभीर और उनकी टीम की संगीतमय प्रस्तुति रही। आरुषि गंभीर ने मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
भव्य आयोजन को सफल बनाने में ‘श्याम पधारो म्हारे गांव’ टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को भगवान का छप्पन भोग और महाप्रसाद वितरित किया गया। रजत जयंती वर्ष होने के कारण इस बार उत्सव की भव्यता देखते ही बन रही थी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



