मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में घिरे शातिर चोर:पुलिस से मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की स्कूटी पर वारदात को निकले थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Police Encounter: Thieves Injured On Stolen Scooty

मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में घिरे शातिर चोर:पुलिस से मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की स्कूटी पर वारदात को निकले थेवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे थाना नई मंडी पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। चोरी की स्कूटी पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने निकले दोनों बदमाश पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध बदमाश सिसौना मार्ग की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर सिसौना पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भाग निकले और रजवाहा पटरी की ओर दौड़ पड़े।

पीछा किए जाने पर आगे तीखे मोड़ पर उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश गन्ने के खेत में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ के अजराड़ा निवासी वकील पुत्र असलम और गाजियाबाद के नहाली निवासी परवेज पुत्र फकीरा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी हैं। परवेज के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वकील पर भी एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut POCSO Case | Allahabad High Court Grants Bail In Kishori Prem प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले…

    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Pan Masala Ad Controversy | Bombay High Court Challenge FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस…

    You Missed

    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

    झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज