मुजफ्फरनगर में पहला UIDAI आधार सेवा केंद्र शुरू:रुड़की रोड पर मिलेंगी सभी आधार सुविधाएं, प्रतिदिन 600 आवेदन निस्तारण क्षमता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzffarnagar Aadhaar Service Centre Launch | Roorkee Road UIDAI Hub

मुजफ्फरनगर में पहला UIDAI आधार सेवा केंद्र शुरू:रुड़की रोड पर मिलेंगी सभी आधार सुविधाएं, प्रतिदिन 600 आवेदन निस्तारण क्षमतावरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर और आसपास के लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रुड़की रोड स्थित दीपक पैलेस, नानकी हॉस्पिटल के सामने जिले का पहला अधिकृत आधार सेवा केंद्र शुरू किया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह केंद्र पूरी तरह से संचालित है और आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है। इस केंद्र की प्रतिदिन लगभग 600 आधार आवेदनों के निस्तारण की क्षमता है। यहां नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी अपडेट, फोटो परिवर्तन और बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी प्रकार की आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

प्रशासन ने बताया कि यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसकी कार्यप्रणाली पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित की गई है। नागरिकों के मार्गदर्शन हेतु एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहाँ प्रशिक्षित कर्मचारी आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। यहां केवल UIDAI द्वारा निर्धारित अधिकृत शुल्क ही लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि आधार संबंधी कार्यों के लिए केवल अधिकृत केंद्र का उपयोग करें और निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला