जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Niti Shakti Mukti Mohan In Jaipur | University Annual Fest Live Performance

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खासजयपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड की चर्चित मोहन सिस्टर्स रविवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। मशहूर गायिका नीति मोहन, अभिनेत्री और डांसर शक्ति मोहन और कोरियोग्राफर एवं परफॉर्मर मुक्ति मोहन दिल्ली रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए गुलाबी नगरी आई हैं।

एयरपोर्ट पर तीनों बहनें बेहद कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आईं। यहां से वे सीधे होटल रवाना हुईं, जहां कुछ देर विश्राम के बाद रिहर्सल के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी। शाम को वे हजारों विद्यार्थियों के सामने अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी।

एयरपोर्ट पर तीनों बहनों ने कहा कि जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास अनुभव रहता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के दर्शकों का उत्साह और प्यार हर बार उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित करता है। इस बार भी वे एक साथ मंच साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और विद्यार्थियों के लिए यादगार प्रस्तुति देने की तैयारी कर चुकी हैं।

यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार तीनों बहनों की लाइव प्रस्तुति इस वर्ष के सांस्कृतिक उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। स्टूडेंट्स लंबे समय से उनके कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट पर तीनों बहनों ने कहा कि जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास अनुभव रहता है।एयरपोर्ट पर तीनों बहनों ने कहा कि जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास अनुभव रहता है।

तीनों बहनों ने बनाई अलग-अलग पहचान

मोहन सिस्टर्स आज भारतीय मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। चारों बहनों ने अपने-अपने क्षेत्र में अलग मुकाम हासिल किया है। इस बार जयपुर पहुंचीं नीति, शक्ति और मुक्ति मोहन लगातार बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं।

नीति मोहन देश की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हैं।नीति मोहन देश की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हैं।

नीति मोहन: बॉलीवुड की लोकप्रिय आवाज

नीति मोहन देश की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। ‘इश्क वाला लव’, ‘जिया रे’, ‘सौ आसमान’, ‘नैनों वाले ने’, ‘मेरे यादों में’, ‘कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी’ जैसे गीतों ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया। नीति कई बड़े लाइव कॉन्सर्ट और म्यूजिक फेस्टिवल्स का भी हिस्सा रहती हैं और अपनी दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।

शक्ति मोहन: डांस की दुनिया का बड़ा नाम

शक्ति मोहन ने डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बतौर डांसर, कोरियोग्राफर और अभिनेत्री अपनी अलग पहचान बनाई। वे कई बड़े डांस रियलिटी शोज में जज और मेंटर रह चुकी हैं। उनकी डांस कंपनी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों प्रशंसक हैं। बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गानों की कोरियोग्राफी और स्टेज परफॉर्मेंस में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुक्ति मोहन: अभिनय और डांस दोनों में सक्रिय

मुक्ति मोहन ने भी डांस रियलिटी शोज से पहचान बनाई और इसके बाद अभिनय तथा मंचीय प्रस्तुतियों में अपनी अलग जगह बनाई। वे कई टीवी शोज, म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी अभिव्यक्ति और समकालीन नृत्य शैली के कारण वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • आवासीय भूमि पर चल रहे अवैध बिजनेस,JDA ने भेजे नोटिस: अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी, SC के आदेश के बाद जयपुर में कार्रवाई

    अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी, SC के आदेश के बाद जयपुर में कार्रवाई|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:22Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पाली में बारिश, बाड़मेर में कलेक्ट्रेट के आगे पानी भरा: जैसलमेर में सड़क बही, 10 गांवों का संपर्क टूटा; अजमेर में बांध ओवरफ्लो

    जैसलमेर में सड़क बही, 10 गांवों का संपर्क टूटा; अजमेर में बांध ओवरफ्लो|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:46Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महंत कमलेश महाराज से मिरेकल परिवार ने लिया आशीर्वाद: धार्मिक आयोजन में शिव पूजन-हवन हुआ, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    धार्मिक आयोजन में शिव पूजन-हवन हुआ, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskarजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शेफ संजीव कपूर बोले-घर का खाना प्यार, बाहर का व्यापार: भारत को स्वस्थ बनाना है तो घर के खाने को प्राथमिकता देनी होगी

    1:12Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे