सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • SP PDA Mahapanchayat Bareilly | Anees Beg Strengthens Booth Organization

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वानशशांक राठौर | बरेली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी ने बरेली में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया। रविवार को सिविल लाइंस स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

महापंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा क्षेत्र के नेता डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में हुआ। इसमें जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुंचे। सभागार में पीडीए के समर्थन में नारे लगाए गए, जिससे कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह दिखा।

जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय व समान अवसर दिलाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। महानगर सचिव दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

आयोजक डॉ. अनीस बेग ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पीडीए विचारधारा के प्रति बढ़ते समर्थन को दर्शाती है।

डॉ. बेग ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया गया। इस महापंचायत में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    You Missed

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी