भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी में 36 घंटे रहेंगे:5 स्टार होटल में मंत्रियों-सांसद के साथ 'पावर मीटिंग'; RSS के कार्यालय जाएंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Nitin Nabin Bihar Visit 2026 | Patna News Update

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी में 36 घंटे रहेंगे:5 स्टार होटल में मंत्रियों-सांसद के साथ ‘पावर मीटिंग’; RSS के कार्यालय जाएंगेलखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज (4 जुलाई) लखनऊ पहुंच रहे हैं। साथ में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी रहेंगे। नितिन नवीन का यह पहला यूपी दौरा 2027 के चुनावी रोडमैप और संगठन में नई जान फूंकने पर केंद्रित रहेगा।

नितिन नवीन के दौरे के 3 मायने

1. यूपी में हैट्रिक लगाने का चैलेंज

अमित शाह के कार्यकाल में 2017 और जेपी नड्डा के कार्यकाल में 2022 में भाजपा ने यूपी चुनाव जीते थे। अब नितिन नवीन के सामने 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने की बड़ी चुनौती है।

2. PDA की काट और राममंदिर विवाद

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के ‘PDA’ फॉर्मूले से हुए नुकसान की काट ढूंढना पहली प्राथमिकता रहेगी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के हालिया विवाद पर संगठन को नया संदेश देना होगा।

3. संगठन की नई टीम में जोश भरना

करीब 9 दिन पहले घोषित हुई भाजपा की नई प्रदेश टीम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली बार सीधा संवाद होगा। इनमें अभिजात मिश्रा, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, यतेंद्र शर्मा और अंकुर शर्मा जैसे युवा चेहरे हैं। सरकार, संगठन और संघ (RSS) के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की कोशिश होगी।

एयरपोर्ट से ताज होटल तक ऐसा रहेगा शेड्यूल

सुबह 11:05 बजे एंट्री, 18 KM के रास्ते में 50 जगह स्वागत

नितिन नवीन सुबह 11:05 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से प्रदेश दफ्तर तक के 18 किलोमीटर के रास्ते में 50 जगहों पर कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

दोपहर: प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर

प्रदेश कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बैलून उड़ाएंगे। इसके बाद सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों (महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों) के साथ बैठक होगी। इसके ठीक बाद वे सभी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

शाम: होटल ताज में ‘पावर मीटिंग’

शाम को होटल ताज में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक होगी। नवीन जनप्रतिनिधियों को आपसी मतभेद भुलाकर जनता के बीच रहने और प्रभार वाले जिलों में जाकर पार्टी मजबूत करने का टास्क देंगे। मंत्रियों को विभागों के साथ-साथ संगठन के काम में जुटने को कहा जाएगा।

कल संघ कार्यालय ‘भारती भवन’ जाएंगे नवीन

दौरे के दूसरे दिन (5 जुलाई) नितिन नवीन राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर अवध क्षेत्र के ‘शक्ति केंद्र प्रभारियों’ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजेंद्र नगर स्थित आरएसएस (RSS) कार्यालय ‘भारती भवन’ पहुंचेंगे। भारती भवन में वे क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और प्रांत प्रचारक कौशल कुमार के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति के साथ-साथ संघ के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर भी समन्वय पर बात होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Bali Accident | Actress Spine Fracture Air Ambulance एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से…

    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Prem Kitanu Movie Review | Veer Pahariya Love Story Fun Twist मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी,…

    You Missed

    Chinese AI model investigated after researcher says it provided instructions for bioweapons, assassinations

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    Chinese AI model investigated after researcher says it provided instructions for bioweapons, assassinations

    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    ‘Forgotten Island’ Forgotten At Box Office With $12.8M Opening

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    ‘Forgotten Island’ Forgotten At Box Office With .8M Opening

    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views

    John Oliver on Brazil’s Flávio Bolsonaro: ‘Fearmongering and flagrant daddy issues’