पंजाबी सिंगर ने राजस्थान में कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:REEL के चक्कर में छोटे बच्चे को रैंप पर छोड़ गई; परमीश बोले- रिस्पॉन्सिबल बनो यार

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Parmish Verma Scolds Woman For Child On Ramp | Be Responsible VIDEO | Rajasthan

पंजाबी सिंगर ने राजस्थान में कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:REEL के चक्कर में छोटे बच्चे को रैंप पर छोड़ गई; परमीश बोले- रिस्पॉन्सिबल बनो यारलुधियाना7 घंटे पहलेलेखक: मुनीश वशिष्ट

  • कॉपी लिंक

भीड़ में सिक्योरिटी स्टाफ से बच्चे को लेते परमीश वर्मा। - Dainik Bhaskarभीड़ में सिक्योरिटी स्टाफ से बच्चे को लेते परमीश वर्मा।

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा रोता हुआ मिला। उस समय परमीश मंच पर परफॉर्म कर रहे थे और भीड़ उनके गानों पर झूम रही थी।

.

स्टेज पर मौजूद परमीश की नजर जैसे ही उस रोते हुए मासूम बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना लाइव गाना और म्यूजिक रोक दिया। अचानक गाना बंद होने से ग्राउंड में सन्नाटा सा पसर गया और किसी को कुछ भी समझ नहीं आया।

इसके बाद सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को उठाकर स्टेज पर लाए। परमीश ने मंच से ही बच्चे के माता-पिता के बारे में पूछा तो एक महिला सामने आ गई।

दरअसल बच्चे की मां ने प्रोग्राम में अपनी फोटो खींचने और परमीश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस की REEL बनाने के चक्कर में बच्चे को रैंप पर छोड़ दिया। हालांकि, अपने बच्चे को परमीश की गोद में देखकर उसने तुरंत कहा कि बच्चा उसका है।

इस पर परमीश ने लापरवाही के लिए स्टेज से ही उसकी जमकर क्लास लगाई और रिस्पॉन्सिबल बनने की नसीहत दी।

मौके पर मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछते परमीश वर्मा।मौके पर मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछते परमीश वर्मा।

शो में क्या हुआ, पूरा मामला जानिए…

  • ड्रग्स के खिलाफ कॉन्सर्ट: राजस्थान स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से ‘किक द ड्रग्स-पिकअप स्पोर्ट्स’ कार्यक्रम के तहत 15 जून को श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें परमीश वर्मा लाइव परफॉर्म करने पहुंचे।
  • गार्ड्स को रोते हुए मिला बच्चा: कॉन्सर्ट में काफी भीड़ थी और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। इसी बीच वहां मौजूद बाउंसरों और मैनेजमेंट टीम को स्टेज के पास एक छोटा बच्चा लावारिस हालत में रोते हुए मिला।
  • गार्ड्स ने बच्चे को स्टेज पर पहुंचाया: बच्चे को रोते देखकर सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत हरकत में आ गए और बच्चे को भीड़ में किसी तरह के हादसे बचाने के लिए गोद में उठाकर सीधे मुख्य स्टेज पर ले गए। वहां उन्होंने बच्चा परमीश को सौंप दिया।
  • स्टेज पर बच्चे को सिंगर हैरान : मुख्य स्टेज पर अचानक छोटे बच्चे को डरी हुई हालत में देखकर एकबारगी तो परमीश भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने टीम की मदद से बच्चे को संभाला और नाराजगी जताते हुए तुरंत माइक पकड़ लिया।
  • म्यूजिक बंद करवाकर माइक से पूछा ‘ये कहां मिला वीर जी’: परमीश ने तुरंत म्यूजिक बंद करवा दिया और तल्ख लहजे में मैनेजमेंट टीम से पूछा- ‘ये बच्चा कहां से मिला वीर जी? कहां पर था ये बच्चा?’

सिक्योरिटी स्टाफ को बच्चा पकड़ कर ऑडियंस से पूछते हुए कि कहां से मिला था बच्चा।सिक्योरिटी स्टाफ को बच्चा पकड़ कर ऑडियंस से पूछते हुए कि कहां से मिला था बच्चा।

  • भीड़ ने किया इशारा, तो सिंगर ने मां को सरेआम डांट लगाई: प्रोग्राम रुक जाने और परमीश की ओर से बच्चे के बारे में पूछे जाने पर स्टेज के सामने खड़ी भीड़ में से कुछ लोगों ने एक महिला की तरफ इशारा किया। इस पर परमीश ने मंच से ही बच्चे की उस मां की तगड़ी क्लास लगा दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीधे उस महिला से पूछा- ‘मैम, ये आपका बच्चा है तो आप कहां थे? आप लोग रिस्पॉन्सिबल बनो यार। प्लीज! क्या चल रहा है ये?’
  • बाउंसरों की मदद से परिवार को सौंपा बच्चा: परमीश की नाराजगी के बीच बाउंसरों ने उस बच्चे को सुरक्षित स्टेज से उतारा और वहां मौजूद उसकी मां व परिवार के हवाले कर दिया।
  • ‘बच्चा कोई फोटो खिंचवाने का प्रॉप नहीं है’: बच्चा परिवार को सौंपने के बाद भी परमीश का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने स्टेज से ही कॉन्सर्ट में मस्ती और REEL बनाने के चक्कर में अपने बच्चों को यूं लापरवाही से छोड़ देने वाले पेरेंट्स को जमकर सुनाई। परमीश ने बेहद तल्ख शब्दों में मंच से नसीहत देते हुए कहा- ‘प्लीज यार, थोड़ा जान का सत्कार करो। थोड़ा रहम करो प्लीज मैम…। बच्चा कोई फोटो खिंचवाने का प्रॉप थोड़े है कि आप इसे यहां इतनी भारी भीड़ में ले आए। कमाल कर रहे हो यार…, प्लीज! थोड़ा स्याणे (समझदार) बनो।’

परमीश बच्चे की मां से बोले- मैम आप कहां थे, रिस्पॉन्सिबल बनो यार।परमीश बच्चे की मां से बोले- मैम आप कहां थे, रिस्पॉन्सिबल बनो यार।

फैंस कर रहे परमीश की तारीफ

कॉन्सर्ट में पहुंचे फैंस और इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर परमीश की संवेदनशीलता और बच्चे की सुरक्षा को लेकर दिखाई गई फिक्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर, लोग इस बात को लेकर भी हैरानगी जता रहे हैं कि कोई माता-पिता कैसे इतने बड़े, शोर-शराबे वाले आयोजन में इतने छोटे बच्चे को यूं अकेला छोड़ सकते हैं?

3 पॉइंट्स में जानिए, बच्चा छूटा कैसे…

  1. परमीश की टीम ने बताया है कि यह शो 15 जून हुआ। कॉन्सर्ट में भारी भीड़ थी। लोग सिंगर का वीडियो बना रहे थे और स्टेज के पास आकर परमीश के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।
  2. इसी दौरान एक महिला अपने बच्चे को गोद में उठाकर स्टेज के करीब पहुंच गई। उसे एक हाथ से REEL बनाने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उसने बच्चे को गोद से उतारकर वहां मौजूद रैंप पर छोड़ दिया और खुद वीडियो बनाने लगी।
  3. कुछ REEL बनाने और फोटो खींचने के बाद महिला बच्चे को रैंप पर ही छोड़कर पीछे चली गई। जब बच्चा रोने लगा तो वहां मौजूद बाउंसरों और सिक्योरिटी स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद परमीश को बताया गया तो उन्होंने स्टेज से अनाउंसमेंट कर बच्चे को उसकी मां के पास पहुंचाया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो, हौसला टूटता है

सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं…

इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

Hindi News Local Mp Indore Diljit Dosanjh Indore Concert Bomb Threat | Amitabh Bachchan Jalsa इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी…

You Missed

नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals