जिला पंचायत से पास नक्शों पर बने मकानों को राहत:लखनऊ में 12 माह में होंगे नियमित; 200 वर्गमीटर तक 75% शुल्क छूट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • UP Regularize Illegal Houses: 75% Fee Waiver Up To 200 Sqm

जिला पंचायत से पास नक्शों पर बने मकानों को राहत:लखनऊ में 12 माह में होंगे नियमित; 200 वर्गमीटर तक 75% शुल्क छूटलखनऊ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में जिला पंचायत से स्वीकृत नक्शों पर बने हजारों मकानों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 तक जिला पंचायतों द्वारा स्वीकृत मानचित्रों के आधार पर बने भवनों को नियमित करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए भवन स्वाम

.

प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद की ओर से जारी शासनादेश सभी विकास प्राधिकरणों, विशेष क्षेत्र प्राधिकरणों और आवास आयुक्त को भेज दिया गया है। आदेश के बाद वर्षों से क्षेत्राधिकार विवाद में फंसे हजारों मकानों के वैध होने का रास्ता साफ हो गया है।

क्यों लिया गया फैसला

विकास प्राधिकरणों की अधिसूचित सीमा में जिला पंचायतों ने बड़ी संख्या में नक्शे स्वीकृत किए थे। इन नक्शों के आधार पर मकान बन चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। दूसरी ओर, विकास प्राधिकरण इन्हें अवैध मानते हुए नोटिस और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहे थे। इसी विवाद को समाप्त करने के लिए शासन ने नियमितीकरण की व्यवस्था लागू की है।

छोटे मकान मालिकों को बड़ा फायदा

200 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों पर बने मकानों को भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 75 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शासन का मानना है कि इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के मकान मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैक डेटिंग रोकने के निर्देश

शासन ने जिला पंचायतों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल 2026 तक स्वीकृत सभी मानचित्रों की प्रमाणित सूची 15 दिनों के भीतर संबंधित विकास प्राधिकरण और शासन को उपलब्ध कराई जाए। इससे कट-ऑफ डेट के बाद की बैक डेटिंग पर रोक लग सकेगी।

यह आदेश सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों और विशेष क्षेत्र प्राधिकरणों के अध्यक्षों को भी भेजा गया है। शासन का दावा है कि इससे लंबे समय से लंबित हजारों भवनों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तेज होगी।

तीन श्रेणियों में होगा नियमितीकरण

शासनादेश के अनुसार जिला पंचायत से स्वीकृत भवनों को तीन श्रेणियों में नियमित किया जाएगा।

महायोजना के अनुरूप बने भवनों को प्राधिकरण सीधे वैध मानेगा।

महायोजना के विपरीत बने भवनों को जोनिंग रेगुलेशन के अनुसार शमन शुल्क लेकर नियमित किया जाएगा।

भू-उपयोग परिवर्तन वाले मामलों में निर्धारित शुल्क जमा कर नियमितीकरण होगा।

इन निर्माणों को नहीं मिलेगी राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों के निर्माण किसी भी स्थिति में नियमित नहीं किए जाएंगे।

जलाशयों, महायोजना मार्गों और सरकारी भूमि पर बने निर्माण।

ग्रीन बेल्ट, पार्क और खुले क्षेत्र के लिए आरक्षित भूमि पर निजी उपयोग के लिए बनाए गए आवासीय भवन।

हालांकि कुछ मामलों में समतुल्य भूमि आरक्षित किए जाने पर प्राधिकरण स्तर पर विचार किया जा सकेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Kanwar Yatra Clash | Police Action At Tiranga Gate Controversy मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा,…

गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Accident News | Woman Dies After Saree Gets Stuck In Oil Mill गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल…

You Missed

Social Security COLA 2027: How much payments are projected to increase

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 1 views
Social Security COLA 2027: How much payments are projected to increase

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 1 views
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद, युवक की पिटाई:पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक आरोपी हिरासत में

Petro no inauguró el aeropuerto de Tolú: dejó plantado el acto y presentó como entregada una obra a medias

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 2 views
Petro no inauguró el aeropuerto de Tolú: dejó plantado el acto y presentó como entregada una obra a medias

गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 3 views
गोंडा में तेल-चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत:सरसों तेल की पेराई करते समय हुआ हादसा, नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी

AstraZeneca in talks with Bristol Myers Squibb on $400 billion megadeal, FT reports

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 5 views
AstraZeneca in talks with Bristol Myers Squibb on 0 billion megadeal, FT reports

आधार सिस्टम में सेंधमारी में एक और गिरफ्तार:पहले बैंक में ऑपरेटर का काम करता था, 3 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

  • By dp
  • August 2, 2026
  • 3 views
आधार सिस्टम में सेंधमारी में एक और गिरफ्तार:पहले बैंक में ऑपरेटर का काम करता था, 3 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल