प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Crime | Youth Forces Girlfriend To Drink Toilet Cleaner

प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत मेंसौरभ दीक्षित | पीलीभीत1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती है। - Dainik Bhaskarगंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती है।

पीलीभीत के बीसलपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने प्रेमिका को जान देने के बहाने धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। सोमवार रात हुई घटना में क्लीनर पीने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत बिगड़ती देख युवक उसे वहीं छोड़कर भाग गया। युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने युवती को बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवक की सगाई किसी दूसरी जगह हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर युवती नाराज थी और दोनों के बीच तनाव चल रहा था।

सोमवार रात युवक ने युवती को गांव के बाहर बुलाया। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि युवक अपने साथ टॉयलेट क्लीनर की बोतल लेकर आया था।

उसने युवती को भरोसा दिलाया कि दोनों साथ में जान दे देंगे। युवती उसकी बातों में आ गई। युवती के क्लीनर पीने के बाद गले में तेज जलन होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति खराब होते ही युवक उसे छोड़कर वहां से भाग गया। युवती दर्द से परेशान हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची।

घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी घटना

युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि युवक ने उसे जान देने की बात कहकर क्लीनर पिलाया था। इसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, युवक की दूसरी जगह हुई सगाई और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    Hindi News Entertainment Bollywood Tina Ahuja Avoids Questions On Govinda & Sunita Komal Rani Controversy गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें;…

    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Shankar Mahadevan On AI In Music | Sa Re Ga Ma Pa 2026 Statement शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें,…

    You Missed

    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views