गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tina Ahuja Avoids Questions On Govinda & Sunita Komal Rani Controversy

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच चल रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

कोमल रानी के मां सुनीता आहूजा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच, जब एक इवेंट में मीडिया ने टीना से इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने मामले से दूरी बना ली और बिना जवाब दिए वहां से चली गईं।

इवेंट के दौरान टीना से मीडिया ने पूछा, “कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा पर कई आरोप लगा रही हैं”।

इस सवाल को सुनते ही टीना ने तुरंत इसे टाल दिया और कहा, “प्लीज हम यहां सिर्फ इवेंट के बारे में बात करते हैं… धन्यवाद”। इतना कहने के बाद वे पैपराजी के बीच से आगे बढ़ गईं और बात आगे नहीं बढ़ाई।

कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर आरोप

यह पूरा मामला तब गरमाया जब कोमल रानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर कर सुनीता आहूजा पर तीखे आरोप लगाए। कोमल ने लिखा, “जो औरत सालों से अपने ही पति की जान लेने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं”।

उन्होंने आगे कहा कि जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। कोमल ने सवाल उठाया कि क्या यह सच में दर्द है या फिर लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए रची गई कोई सोची-समझी साजिश है।

‘पति को परेशान कर बर्बाद किया’

कोमल ने अपने पोस्ट में सुनीता पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि किसी इंसान को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना तथा पूरी तरह अलग-थलग कर देना किसी अच्छी पत्नी का बर्ताव नहीं हो सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता बंद कमरों के पीछे का काम सार्वजनिक रूप से कर रही हैं और अपील की कि वे अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल बंद करें।

गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी।गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी।

सुनीता ने कहा था- मेरा घर बर्बाद कर रही है

दरअसल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि मैं आज दक्षिणेश्वर काली माता रानी का दर्शन करने आई हूं। आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं, माता द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें।

उन्होंने आगे कहा, जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है, ये घर मेरा टूट रहा है बिना किसी मतलब और मैं चाहती हूं आप सब औरतें मेरे लिए स्टैंड लें, सारे जेन-जी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से दरख्वास्त करती हूं कि प्लीज ये चीज को आप आगे न बढ़ाएं। आप लोग को भी कायदे से मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से यही मांगने आई हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें। वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हैं, और मैं चाहती हूं मेरे जीवन से ये संकट हट जाए। जय मां काली, जय मां काली।”

गोविंदा ने भी दिया अफेयर रूमर्स पर रिएक्शन

हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा है कि लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं, जबकि उन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब रखना चाहिए। गोविंदा ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी किसी और के लिए चिंता या चर्चा का विषय नहीं होनी चाहिए।

गोविंदा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग किए थे लालबागचा राजा के दर्शन

गोविंदा हाल ही में कमबैक फिल्म रूपा की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। जबकि उनसे कुछ घंटों पहले ही सुनीता आहूजा अकेले दर्शन करने पहुंची थीं।

साथ दर्शन करने पर गोविंदा ने दी थी सफाई

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर सफाई देते हुए गोविंदा ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्म रूपा के लिए लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “इससे पहले भी मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिरों में गया था और वे फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थीं। मैं लंबे समय बाद नया काम शुरू कर रहा हूं, इसलिए प्रार्थना करने गया था।”

परिवार से दूर करने और इमेज खराब करने की साजिश

इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने खिलाफ चल रही बातों को एक सोची-समझी चाल करार दिया। उन्होंने कहा, “यह किसी एक इंसान की गलती नहीं है, बल्कि बहुत सोच-समझकर बनाई गई योजना है। ऐसी चीजें आगे भी हो सकती हैं। यह मुझे मेरे परिवार से अलग करने और समाज में मेरी छवि खराब करने का प्लान है।”

गोविंदा ने कहा कुछ लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं।गोविंदा ने कहा कुछ लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं।

सुनीता आहूजा बोलीं- इंसान धोखा ही देते हैं

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने के बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था।

पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने डॉग को प्यार से बेटा बुलाया।पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने डॉग को प्यार से बेटा बुलाया।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Crime | Youth Forces Girlfriend To Drink Toilet Cleaner प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती,…

    You Missed

    Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में