पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Hospital Newborn Death Controversy | Protest & Operator Arrest

पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत मेंसौरभ दीक्षित | पीलीभीत1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में बुधवार शाम को एक निजी अस्पताल में प्रसव के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और अप्रशिक्षित कर्मचारियों से प्रसव कराने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में ले लिया।

दोपहर 1 बजे पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था पति

माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी राधा देवी को बुधवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। राजेश करीब 1 बजे पत्नी को लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचा। यहां स्टाफ ने महिला को भर्ती कर लिया। परिजनों का आरोप है कि विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी के बिना प्रसव कराया गया।

शाम 7 बजे नवजात की मौत की पुष्टि

परिजनों के मुताबिक प्रसव के कुछ समय बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। उनका आरोप है कि उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण नवजात की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 7 बजे मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और चिकित्सकीय स्टाफ की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

हंगामे और तनाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। माधोटांडा थाना अध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

थाना अध्यक्ष के मुताबिक नवजात की मौत की वास्तविक वजह और परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

    You Missed

    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times