- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Muzaffarnagar
- Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session
श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंगमुजफ्फरनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रीराम कॉलेज में “वर्चुअल लैब- एन इनिशिएटिव ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन” विषय पर ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को वर्चुअल लैब के प्रभावी उपयोग की जानकारी देना और विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना रहा। कॉले
.
वर्चुअल लैब के नोडल समन्वयक डॉ. विपिन कुमार सैनी ने शिक्षकों को इसके विभिन्न संसाधनों एवं उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी विभिन्न प्रयोगों को सीख और समझ सकते हैं। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जैविक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रयोग उपलब्ध हैं। कार्यशाला में शिक्षकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रयोगों का चयन, सिमुलेशन के माध्यम से प्रयोग कराना और परिणामों का अध्ययन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डीन (IQAC) डॉ. विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नई तकनीकों को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। अंत में साइंस विभाग के प्रवक्ता विकास कुमार त्यागी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




