महिलाओं पर भद्दे कमेंट, कॉमेडियन प्रणित मोरे की माफी:कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pranit More Biryani Joke Video Controversy; Himanshu Jangra | Mumbai Police

महिलाओं पर भद्दे कमेंट, कॉमेडियन प्रणित मोरे की माफी:कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने शनिवार को अपना वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड था।

प्रणित ने कहा कि 370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद उनसे लोग काफी नफरत कर रहे थे। उन्होंने माना कि वे इसके हकदार हैं। उनके मुताबिक, शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे वे भी माहौल में बह गए और सही फैसला नहीं ले पाए। बता दें कि आपत्तिजनक बातें ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने कही थीं।

प्रणित मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।प्रणित मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।

प्रणित बोले- मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था

प्रणित ने माना कि वे चाहते तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकते थे या विरोध कर सकते थे। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। प्रणित ने कहा कि इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे वे माफी मांगते हैं।

लोगों से एक और मौका देने की अपील

प्रणित ने यह भी कहा कि वे मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें सीख मिली है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और काम में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि प्रणित मोरे के शो में दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमांशु और प्रणित की आलोचना हुई। हिमांशु गुरुग्राम की जिस डिजाइन और मार्केटिंग एजेंसी में काम करते थे, उसने इस विवाद के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें..

गुरुग्राम में हुए प्रणित के शो के दौरान दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।गुरुग्राम में हुए प्रणित के शो के दौरान दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वहीं ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद प्रणित मोरे के शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सेजल पवार नाम की एक MBBS स्टूडेंट के कमेंट की भी आलोचना हुई। सेजल ने कहा था कि वे और उनके साथी कॉलेज में पुरुषों की डोनेट की गई बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने भी माफी मांगी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, शो के वीडियो के लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि देश का संविधान सबको अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर सामाजिक मर्यादा को लांघना सही नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अनिल कपूर बोले- इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं: नए रियलिटी शो के प्रोमो में कहा- यहां रट्टू तोतों की नहीं चलेगी

    नए रियलिटी शो के प्रोमो में कहा- यहां रट्टू तोतों की नहीं चलेगी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:57Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणवी सॉन्ग ‘कॉलेज वाली छोरी’ पर विवाद: कंडक्टर बोले- लड़कियों के लिए गलत शब्द कहे; एक्टर ने कहा- फेमस हुआ, इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे

    कंडक्टर बोले- लड़कियों के लिए गलत शब्द कहे; एक्टर ने कहा- फेमस हुआ, इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी: एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

    एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे|हरियाणा,Haryana - Dainik Bhaskar0:15Play videoPlay videoहरियाणा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में कंगना रनौत ने सीएम भजनलाल संग देखी फिल्म: एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए खास दिन; 200 से ज्यादा नर्सेज पहुंचीं फिल्म देखने

    1:16Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक पंडित ने कहा- नसीरुद्दीन का बर्ताव बेकाबू हो चुका

Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Controversy | Gajendra Chauhan & Ashok Pandit Statement नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक…

डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad HC Stays Bijnor DM Order On Goga Navmi Mela | Court Ruling डीएम जिले में ‘सर्वशक्तिमान’ की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने…

You Missed

Hakimi sorprende a Ounahi tras la operación quirúrgica

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
Hakimi sorprende a Ounahi tras la operación quirúrgica

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक पंडित ने कहा- नसीरुद्दीन का बर्ताव बेकाबू हो चुका

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक पंडित ने कहा- नसीरुद्दीन का बर्ताव बेकाबू हो चुका

Le 11 du Gym pour affronter le Stade Rennais

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
Le 11 du Gym pour affronter le Stade Rennais

डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 6 views
Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 6 views
₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप