प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण में, लूटा गया सोने का लॉकेट; तमंचा और बाइक बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Police Encounter Arrest: Gold Locket Looted, Minor In Custody

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण में, लूटा गया सोने का लॉकेट; तमंचा और बाइक बरामदमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और लूट के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी अंकित जोशी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है।

पुलिस के अनुसार, महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम गंगा एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड स्थित आईटीडी प्लांट के आगे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि बाइक सवार अंकित जोशी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अंकित जोशी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ भेजा गया।

मौके से अंकित जोशी के साथ मौजूद एक बाल अपचारी (अरमान) को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हाल ही में हुई लूट की घटना में छीना गया सोने का लॉकेट, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित जोशी पुत्र मुक्तिलाल जोशी, निवासी ग्राम वासुपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामदगी और पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    धर्मसंघ में मनी करपात्र दीपावली, एक साथ जले 43,435 दीये:बटुकों ने बनाई भव्य रंगोली, वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर प्रांगण

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Karpatra Deepawali In Varanasi | 43435 Diyas Lit At Dharmasangh; Photos धर्मसंघ में मनी करपात्र दीपावली, एक साथ जले 43,435 दीये:बटुकों ने बनाई भव्य…

    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    Hindi News Entertainment Bollywood Mirzapur The Movie Trailer | Munna Bhaiya Returns; Release Date Announced ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज:‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’ डायलॉग से छाए कालीन भैया;…

    You Missed

    2026 NFL Preseason Week 1: 10 things to watch | Latest NFL News, Analysis & Updates | NFL.com

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 4 views
    2026 NFL Preseason Week 1: 10 things to watch | Latest NFL News, Analysis & Updates | NFL.com

    धर्मसंघ में मनी करपात्र दीपावली, एक साथ जले 43,435 दीये:बटुकों ने बनाई भव्य रंगोली, वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर प्रांगण

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 4 views
    धर्मसंघ में मनी करपात्र दीपावली, एक साथ जले 43,435 दीये:बटुकों ने बनाई भव्य रंगोली, वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर प्रांगण

    Beşiktaş vs Hradec Kralove match lineup | UEFA Europa League | Qualification · 13 Aug 2026

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    Beşiktaş vs Hradec Kralove match lineup | UEFA Europa League | Qualification · 13 Aug 2026

    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

    Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 7 views
    Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

    महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 8 views
    महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण