प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र:वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Priyanka Chopra Viral Video; Malti Marie Durga Saptashati Mantra | Bollywood News

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र:वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ मालती मंत्र भी बोल रही हैं।

वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि उनकी दो पर्सनैलिटी हैं- ‘मामा’ और ‘मामासीटा’। वीडियो के पहले हिस्से में वह मालती के साथ समय बिताती दिखीं, जबकि दूसरे हिस्से में वह एक ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आईं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमैद भवन पैलेस में शादी की थी।

सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म 2022 में हुआ था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं।

मालती नानी के साथ पूल किनारे दिखी थीं

जुलाई में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल के किनारे टहलती नजर आई थीं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘रियूनाइटेड…’

नानी मधु चोपड़ा के साथ मालती की तस्वीर।नानी मधु चोपड़ा के साथ मालती की तस्वीर।

इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मालती टीवी पर फिल्म ‘गुंडे’ का गाना ‘तूने मारी एंट्रीयां’ देखती नजर आ रही थीं। पोस्ट के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘किसने सोचा होगा?’ और निक जोनस को टैग किया था।

मालती का जन्म 27 हफ्ते में हुआ था

फरवरी में जय शेट्टी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बेटी मालती के जन्म का समय उनके लिए निजी तौर पर बेहद मुश्किल और ट्रॉमेटिक था। उसी समय उन्हें एक मैसेज मिला कि मीडिया में बच्ची के जन्म की खबर आने वाली है।

प्रियंका ने बताया कि वे सही समय पर खुद यह खबर शेयर करना चाहते थे, लेकिन लीक के कारण उन्हें जल्दबाजी में पब्लिक अनाउंसमेंट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उस वक्त वे तैयार नहीं थे, क्योंकि बच्ची की सेहत को लेकर स्थिति साफ नहीं थी।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 27 हफ्ते में पैदा हुई थी और 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू यानी नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रही। उस कठिन समय के दौरान मेंटल सपोर्ट के लिए उन्होंने बच्ची के पास धीमी आवाज में महामृत्युंजय मंत्र जैसे मंत्र चलाए थे। प्रियंका ने बताया कि जन्म के वक्त बच्ची की हालत नाजुक थी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘वह पर्पल (रंग) दिख रही थी।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया: ‘आनंद’ में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे

    'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:17Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बेंगलुरु शो रद्द किए: हिंदू संगठनों ने किया था विरोध, CJP प्रोटेस्ट में राम-सीता के बयान से भी हुआ था विवाद

    हिंदू संगठनों ने किया था विरोध, CJP प्रोटेस्ट में राम-सीता के बयान से भी हुआ था विवाद|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?: लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा पर भी तंज

    लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा पर भी तंज|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद: ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskarबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Firing Case | Cable Businessman Son Critically Injured In Nauchandi मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4…

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya Maharaj | Spiritual Visit Video जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया1…

You Missed

मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 0 views
मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

Putin targets Nestle’s Russian business as Kremlin tightens grip on Western assets

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 2 views
Putin targets Nestle’s Russian business as Kremlin tightens grip on Western assets

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 2 views
जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 4 views
Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 4 views
हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 4 views
‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed