- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- Raebareli Murder Case | Youth Found Dead Near Canal In Bachhrawan
रायबरेली में नहर किनारे मिला युवक का शव:परिजन बोले- लड़की का फोन आने पर निकला था, शादी पर नहीं बन रही थी बातआशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली के बछरावां इलाके में नया पुरवा गांव के पास नहर की पटरी पर शुक्रवार सुबह 8 बजे युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
.
बृजेश (25) पुत्र हरिश्चंद्र, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरन खेड़ा मजरे बहादुर नगर गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी मोटरसाइकिल मौके पर खड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
परिजनों के मुताबिक, बृजेश की शादी बछरावां इलाके के सेहगों गांव के चंद्रशेखर की बेटी सलोनी से तय हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में सहमति नहीं बनी थी और अनबन चल रही थी।
परिजनों ने बताया कि बृजेश और सलोनी मोबाइल फोन पर बात करते थे। उनका आरोप है कि सलोनी के बुलाने पर बृजेश उसके घर सेहगों जा रहा था। परिजनों का कहना है कि रात में उसकी हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया गया।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




