रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raghuvir Yadav Manthan New Song Badra Launch | Bundeli Pop Fusion Video

रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना ‘बदरा’ रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर रघुवीर यादव और सिंगर मंथन ने साथ मिलकर नया गाना ‘बदरा’ रिलीज कर दिया है। ‘बदरा’ घरेलू हिंसा और खराब रिश्तों में घुट रहे लोगों के मानसिक दर्द और दिमागी तनाव को सामने लाता है।

गाने में पारंपरिक बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप का फ्यूजन तैयार किया गया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री श्रेया सिंह और मंथन नजर आ रहे हैं, जो घरेलू हिंसा और उससे बाहर निकलने की यात्रा को भावुक तरीके से दिखाते हैं। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए मौजूद है।

अंग्रेजी पॉप और बुंदेली लोकगीत का मेल

‘बदरा’ गाने में पुरानी लोक संस्कृति और आज के आधुनिक संगीत को एक साथ पिरोया गया है। गाने में बुंदेली भाषा के पुराने लोकगीत की पंक्तियों का इस्तेमाल हुआ है।

मंथन ने अंग्रेजी के बोल के जरिए इस बारिश की तुलना घर के खराब माहौल और मानसिक दबाव से की है। इसमें रघुवीर यादव की भारी आवाज में गाई गई पंक्तियां “अरे बरसन लागे री जे बदरा…” गाने को गहरा और असरदार बनाती हैं।

घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव से निकलने की कहानी

गाने के म्यूजिक वीडियो में एक महिला के अंदरूनी दर्द और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में कार चलाती महिला की आंखों में आंसू दिखते हैं। इसके बाद घर के अंदर की बहस, मानसिक परेशानी और अंत में बारिश के बीच कार से बाहर निकलकर उस खराब माहौल से दूर जाने के फैसले को दिखाया गया है।

‘लाइफ ऑफ पाई’ फेम सुमित बब्बर ने संभाली साउंड रिकॉर्डिंग

इस गाने को बनाने में कई अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। गाने की धुन शरद जोशी ने तैयार की है। वहीं ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों का हिस्सा रहे साउंड इंजीनियर सुमित बब्बर ने इसकी साउंड रिकॉर्डिंग की है। इसके अलावा भारत रावल और आशुतोष शुक्ला ने इसकी फोटोग्राफी और विजुअल डिजाइनिंग की है।

वीडियो के अंत में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

घरेलू हिंसा और दिमागी तनाव झेल रहे लोगों की मदद के लिए वीडियो के अंत में कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय महिला आयोग (14490) और राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर (181) शामिल हैं। मेकर्स का मकसद इस गाने के जरिए युवाओं को अपनी माटी की जड़ों से जोड़ना और समाज में एक संवेदनशील मुद्दे पर सोचने का मौका देना है। यह गाना सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Incident | CCTV Footage Driver Injured News टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट…

    लखनऊ के गोमती नगर में नवरात्रि उत्सव:आर्ट ऑफ लिविंग ने कराई लक्ष्मी पूजा, भजन संध्या; भक्ति में झूमे भक्त

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Art Of Living Navratri Utsav Lucknow | Lakshmi Puja Bhajan Dandiya Night लखनऊ के गोमती नगर में नवरात्रि उत्सव:आर्ट ऑफ लिविंग ने कराई लक्ष्मी…

    You Missed

    Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 1 views
    Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 1 views
    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    Ukraine defies Trump and launches one of its biggest drone attacks on Russia this year | CNN

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 2 views
    Ukraine defies Trump and launches one of its biggest drone attacks on Russia this year | CNN

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 2 views
    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    How to watch today’s Pittsburgh Steelers vs. Tampa Bay Buccaneers game in Week 6 of the NFL schedule

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 5 views