लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Shiva Sharma Murder Case | Shraddha Dube Video Viral Action

लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गईलखनऊ50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीसीपी विक्रांत वीर - Dainik Bhaskarडीसीपी विक्रांत वीर

लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा शर्मा हत्याकांड में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को मुख्यालय अटैच किया गया। वहीं हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया। दोनों के ऊपर केस में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई।

.

घटना के बाद आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं। 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई। उधर दूसरी तरफ पहले तो श्रद्धा दुबे ने बुधवार को अपना वीडियो बनाकर वायरल कराया।

इसके बाद 18 अक्टूबर को न्यूज एजेंसी एएनआई को मीडिया बाइट दे दी। जबकि पुलिस लगातार तीनों के नेपाल में छिपे होने का दावा कर रही थी। बाइट आने के बाद पुलिस की फजीहत बढ़ गई तो दो लोगों पर कार्रवाई करनी पड़ी।

10 टीमें 10 दिन खाक छानती रही

9 अक्टूबर को शिवा शर्मा हजरतगंज स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से संदिग्ध हालात में गिरा। 10 अक्टूबर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मां की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुकदमा दर्ज करने से पहले श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ भारत छोड़कर नेपाल पहुंच गई। इसके बाद कई सीसीटीवी सामने आए। श्रद्धा की गाड़ी रुपईडीहा से बरामद की गई।

पुलिस लगातार यही दावा करती रही कि वो एक जगह ठहर नहीं रही है, बल्कि लगातार नेपाल में ही छिपकर ठिकाना बदल रही है। नेपाल पुलिस की सहयोग से लगातार तलाश जारी है।

दिन भर सरेंडर और गिरफ्तारी में उलझाया

रविवार को श्रद्धा दुबे की सरेंडर करने की सूचना ने पुलिस को खूब उलझाया। करीब 10 बजे मैसेज आया कि श्रद्धा हजरतगंज थाने आ रही है, पुलिस भी मुस्तैद हो गई।

सूचना पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गई। करीब दो घंटे इंतजार के बाद फिर एक सूचना आई कि श्रद्धा स्पेशल कोर्ट पहुंच रही। कोर्ट के मौजूद पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर आ गई लेकिन रात करीब 8 बजे तक श्रद्धा नहीं पहुंची।

हालांकि इस दौरान पुलिस ने श्रद्धा के किसी करीबी को हिरासत में लेकर सुल्तानगंज चौकी में तीन घंटे से ज्यादा पूछताछ की। कोई ठोस सबूत न मिलने पर जब उच्चाधिकारियों को जवाब नहीं दे सके तो ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई। महज एक घंटे में डीसीपी विक्रांत वीर सहित इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को हटा दिया गया।

अब पढ़िए श्रद्धा दुबे ने क्या कहा?

1. सारे आरोप बेबुनियाद, CCTV से बेकसूर साबित हो जाऊंगी

श्रद्धा ने कहा- सारे आरोप बेबुनियाद हैं। किसी के कह देने से कि हमने हत्या कर दी है, साबित नहीं होता है। हमने हत्या नहीं की है। वह एक सुसाइड था और वह मैंने अपनी आंखों से देखा कि वह मेरी ही बिल्डिंग से चौथे मंजिल से छलांग मार गया।

अगर सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे तो उसमें मैं साफ-साफ बेकसूर साबित हो जाऊंगी। कैमरे अभी तक नहीं निकले हैं। मेरे नेपाल बॉर्डर के कैमरे निकाले गए, लेकिन क्या मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकालने में प्रॉब्लम हो रही है? मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकाले जाएंगे, तब उसमें मैं बेकसूर साबित हो सकती हूं। क्योंकि मैंने कुछ भी नहीं किया है।

2. शिवा की मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी

श्रद्धा ने कहा- अगर मेरी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो मैं सिर्फ चार महीने से उस बंदे (शिवा) को जानती हूं। जिसमें से दो महीने, ढाई महीने तक वह मेरा फ्रेंड रहा है, मेरे घर कभी नहीं आया। अभी पिछले 2 महीने से वह मेरे घर आ जा रहा था। 2 महीने में हमारी चीजें इतनी ज्यादा तो खराब नहीं हो सकती हैं कि हम एक-दूसरे के लिए ऐसा सोच लें। उनकी मां ने गलत आरोप लगाए हैं, क्योंकि उनकी मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

3. शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था, उस पर कर्ज था

श्रद्धा ने कहा- शिवा ने मुझे कुछ दिन पहले बताया था कि मुझ पर काफी सारे लोन हैं। मैं परेशान हूं, क्योंकि मेरे पास कर्जदारों के फोन आते हैं। शायद 16 या 17 लाख का उनके ऊपर कर्जा भी था। उन्होंने मुझसे कुछ पैसे मांगे थे कि अगर आप मुझे कुछ पैसे दे देंगी तो मेरी हेल्प हो जाएगी।

एक महीने पहले की बात है, मेरे घर से करीब 5-6 लाख की ज्वेलरी ले ली थी। लेकिन, वह हमारा पर्सनल मैटर था। वह ज्वेलरी ले सकता था, क्योंकि उसको राइट था, वह मेरा बंदा (बॉयफ्रेंड) था।

4. सदमे और सांस लेने में दिक्कत के कारण हॉस्पिटल से गई

श्रद्धा ने कहा- मैं हॉस्पिटल से इसलिए गई थी, क्योंकि मुझे सांस लेने में प्रॉब्लम है। इस वजह से मैं इतने सदमे में थी कि मुझे वहां से निकलना पड़ा। नहीं तो मैं वहां से जाती नहीं, डटकर सामना करना चाहती थी। लेकिन जब वे (शिवा का परिवार) मेरे ड्राइवर को बिना जाने मारपीट करने लगे और हत्या का आरोप लगा दिया, तो कोई भी घबराकर वहां से चला जाएगा।

5. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं

अफसरों और नेताओं से संबंध पर श्रद्धा ने कहा- मेरा किसी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। अब फोटोज तो कोई भी किसी के साथ खिंचा सकता है। मुझे पूरी तरह से फंसाया गया है। उसकी मां को मैं पसंद नहीं थी, क्योंकि शायद मैं शिवा से एक-दो साल बड़ी थी।

मैं न्यायपालिका और पुलिस से यही विनती करूंगी कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। किसी पर हत्या का आरोप लगाकर उसे पूरे देश में क्रिमिनल साबित कर देना, यह कहीं का इंसाफ नहीं है।

6. मेरी बहन का शिवा से कोई कनेक्शन नहीं

मेरी बहन इतने समय बाद मुझसे मिलने आई थी। उसे तो कुछ पता भी नहीं है। अगर उसकी डिटेल्स निकाली जाएं, तो उसका शिवा के साथ कोई कनेक्शन भी नहीं है। वह तो मुझसे मिलने आई थी, लेकिन बेवजह उसका नाम भी इस मामले में घसीटा गया। वह मासूम है, छोटी है।

फरारी के दौरान श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए

फरारी के दौरान ही श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए और घटना की रात की पूरी कहानी बताई। उसने कहा- “मैं भागी नहीं हूं। शिवा ने सुसाइड किया है। मैं सच बताना चाहती हूं।” शिवा के भी 2 वीडियो सामने आए हैं, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही है।

जानें मॉडल ने वीडियो में क्या-क्या कहा…

दरअसल, फरारी के दौरान हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे के भीतर 3 वीडियो जारी किए। इन वीडियोज में उसने खुद को निर्दोष बताने के साथ किसी भी साजिश से इनकार किया। उसने दावा किया कि शिवा काफी कर्ज में था और उसने सुसाइड किया।

पहला वीडियो: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 5 मिनट 18 सेकंड के ताजा वीडियो में घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। उसने बताया कि 7 अक्टूबर से पहले 5-6 दिनों से उसकी और शिवा की बातचीत नहीं हो रही थी।

श्रद्धा के मुताबिक, 7 अक्टूबर को शिवा ने कपूरथला मेन चौराहे पर स्थित चाय की दुकान से उसके ड्राइवर को कॉल करवाया। इस दुकान पर दोनों अक्सर चाय पीने जाते थे। कॉल के दौरान शिवा रो रहा था। इसके बाद श्रद्धा ने अपने नंबर से उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

रात करीब 2 बजे शिवा का फिर फोन आया। उसने रोने की वजह पूछी तो शिवा ने उससे उसकी लोकेशन पूछी। लोकेशन बताने पर शिवा अपनी BMW कार से उससे मिलने पहुंचा। दोनों ने बातचीत की। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा ने बीयर पी रखी थी। इसके बाद दोनों एक कैफे गए। वहां शिवा ने श्रद्धा की कार ली और उसके ड्राइवर ने शिवा की कार चलाई। फिर शिवा, श्रद्धा के साथ उसके घर आया।

दूसरा वीडियो: इसमें श्रद्धा दुबे ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह उसकी बहन घर आई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह शिवा को अच्छी तरह जानती भी नहीं थी। उसकी बहन की कॉल डिटेल निकलवाने पर यह बात साफ हो जाएगी।

श्रद्धा के मुताबिक, उस दिन वे लोग दिनभर साथ रहे, घूमने गए और सब कुछ सामान्य था। शाम को शिवा के दो दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी घर आए थे। अगर शिवा के साथ किसी तरह की प्रताड़ना हो रही होती, तो उसके दोस्त पुलिस को जरूर बताते। दोनों खुश थे और शिवा के साथ कोई प्रताड़ना नहीं हुई थी।

श्रद्धा ने कहा कि वह शिवा को सिर्फ चार महीने से जानती थी और पिछले दो महीने से दोनों रिलेशनशिप में थे। शिवा की मां के लिव-इन में रहने के दावे पर उसने कहा कि शिवा लगातार उसके साथ नहीं रहता था। वह करीब 15 दिन उसके साथ रहने के बाद 2-4 दिन के लिए गायब हो जाता था। श्रद्धा ने बताया कि जब दोनों की बातचीत बंद थी, उस दौरान शिवा अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था।

3. तीसरा वीडियो: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था। उसके पास इससे जुड़े स्क्रीनशॉट हैं, जिन्हें वह साझा करेगी। जब भी शिवा उनके साथ बैठता था, कर्जदारों के फोन आने लगते थे। उसने पुलिस से शिवा की कॉल डिटेल खंगालने की बात कही और दावा किया कि उसने शिवा का फोन पुलिस को भिजवा दिया है।

श्रद्धा ने कहा कि कर्ज से परेशान होकर शिवा उससे कहता था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर सकता है। 9 अक्टूबर को शिवा काफी परेशान था। हालांकि, उसे खुद भी नहीं पता कि वह किस बात से परेशान था। सुबह दोनों ने साथ में चाय पी।

शिवा जब भी वॉशरूम जाता था, तो दरवाजा बंद नहीं करता था। लेकिन उस दिन उसने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर उसे शक हुआ और उसने तुरंत अपनी बहन को अंदर जाकर देखने के लिए भेजा। बहन के पहुंचने से पहले ही शिवा बालकनी से कूद गया। उसने सवाल उठाया कि कोई लड़की किसी को मारकर अपने ही फ्लैट से नीचे क्यों फेंकेगी।

श्रद्धा ने कहा, “ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूं। मीडिया से मेरी रिक्वेस्ट है कि मुझे परेशान न करें। अगर आप लोग ऐसे ही टॉर्चर करते रहे, तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी।”

अब पढ़िए पूरा मामला क्या है…

9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

Hindi News Entertainment Bollywood Raghuvir Yadav Manthan New Song Badra Launch | Bundeli Pop Fusion Video रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना ‘बदरा’ रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Incident | CCTV Footage Driver Injured News टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट…

You Missed

Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 1 views
Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 1 views
लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

Ukraine defies Trump and launches one of its biggest drone attacks on Russia this year | CNN

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
Ukraine defies Trump and launches one of its biggest drone attacks on Russia this year | CNN

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 4 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए