हनुमान अंश मेकर्स की अगली फिल्म राम बोला पर विवाद:एक ही टॉपिक पर एक साथ दो फिल्में अनाउंस, कोर्ट जाएगा टाइटल विवाद; जानिए पूरा मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ram Bola Film Title Controversy | Vishal Chaturvedi & Chandraprakash Dwivedi

हनुमान अंश मेकर्स की अगली फिल्म राम बोला पर विवाद:एक ही टॉपिक पर एक साथ दो फिल्में अनाउंस, कोर्ट जाएगा टाइटल विवाद; जानिए पूरा मामला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म हनुमान अंश डायरेक्ट करने वाले डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगली फिल्म राम बोला की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी, लेकिन इसी दिन, इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई, जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है।

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ राम बोला अनाउंस की। इसी समय डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी फिल्म राम बोला की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे, जबकि मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी इसे प्रोड्यूस करेंगी।

हनुमान अंश डायरेक्टर की फिल्म राम बोला का पोस्टर।हनुमान अंश डायरेक्टर की फिल्म राम बोला का पोस्टर।फिल्ममेकर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा जारी किया गया फिल्म राम बोला का पोस्टर।फिल्ममेकर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा जारी किया गया फिल्म राम बोला का पोस्टर।

एक ही टाइटल और एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस होने पर विवाद हो गया। इस विवाद पर महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि फिल्म राम बोला का टाइटल डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर है। वह कुछ समय पहले महावीर जैन के पास इस फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म की घोषणा करने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने महावीर जैन से इस फिल्म पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद इस फिल्म पर अधिकार जताते हुए इसकी घोषणा कर दी, जबकि राइट्स उनके पास हैं।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और 8 मिनट का एक वीडियो भी भेजा था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अब इस विवाद का फैसला राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश

पहले हफ्ते डिजास्टर घोषित होने वाली फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 38 दिनों बाद भी बंपर कमाई कर रही है। इसने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को 8 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279 करोड़ हो चुका है।

2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश

इस कलेक्शन के साथ ये 2026 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में इसने मिर्जापुर, आवारापन 2, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और बंटवारा 1947 जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Shraddha Kapoor IEetha Trailer | Vithabai Narayangaonkar Biopic Release श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक…

    दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aligarh Rape Case Verdict | Allahabad High Court Acquits Accused दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत…

    You Missed

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    Liberal court delivers immigration win for Trump as judge warns of ‘floodgates’ if law firm succeeded

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    Liberal court delivers immigration win for Trump as judge warns of ‘floodgates’ if law firm succeeded

    दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया

    Hakimi sorprende a Ounahi tras la operación quirúrgica

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Hakimi sorprende a Ounahi tras la operación quirúrgica

    नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक पंडित ने कहा- नसीरुद्दीन का बर्ताव बेकाबू हो चुका

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- हिम्मत है तो चुनाव लड़ें; अशोक पंडित ने कहा- नसीरुद्दीन का बर्ताव बेकाबू हो चुका