सामंथा प्रभु का हुआ बेबी शावर:श्रीविद्या परंपरा से वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन, पति के साथ निभाई 'सीमंतम' रस्म; देखें तस्वीरें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Samantha Prabhu Seemantam Ceremony | Actress Baby Shower Photos Update

सामंथा प्रभु का हुआ बेबी शावर:श्रीविद्या परंपरा से वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन, पति के साथ निभाई ‘सीमंतम’ रस्म; देखें तस्वीरें21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। पहली बार मां बनने जा रही सामंथा के लिए पारंपरिक ‘सीमंतम’ (बेबी शावर) सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इस सेरेमनी में सामंथा फूलों की माला पहने श्रीविद्या परंपरा के तहत पूजा-पाठ और अभिषेक कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ रस्मों में हिस्सा लेते दिखे।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

देखें बेबी शावर सेरेमनी की तस्वीरें ….

सामंथा ने बताया कि इस सेरेमनी का आयोजन तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार किया गया।सामंथा ने बताया कि इस सेरेमनी का आयोजन तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार किया गया।रस्म में गर्भवती महिला को पवित्र जल और मंत्रों से ऊर्जावान बनाया जाता है।रस्म में गर्भवती महिला को पवित्र जल और मंत्रों से ऊर्जावान बनाया जाता है।सामंथा का पारंपरिक 'सीमंतम' (बेबी शावर) सेरेमनी का आयोजन किया गया।सामंथा का पारंपरिक ‘सीमंतम’ (बेबी शावर) सेरेमनी का आयोजन किया गया।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।सेरेमनी में सामंथा फूलों की माला पहने श्रीविद्या परंपरा के तहत पूजा-पाठ कराती नजर आ रही हैं।सेरेमनी में सामंथा फूलों की माला पहने श्रीविद्या परंपरा के तहत पूजा-पाठ कराती नजर आ रही हैं।

श्रीविद्या परंपरा से हुई ‘सीमंतम’ की रस्म सामंथा ने बताया कि इस सेरेमनी का आयोजन तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार किया गया। हल्के ऑरेंज कलर के सूट और गले में फूलों की माला पहने सामंथा एक खुली जगह पर बैठी दिखीं।

पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के जाप के साथ उन पर पवित्र जल से अभिषेक किया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। सामंथा ने बताया कि हालांकि वे हर रस्म का पूरा मतलब नहीं समझतीं, लेकिन मंत्रों के जाप से पैदा हुई सकारात्मक ऊर्जा और पीढ़ियों से चली आ रही इन परंपराओं के प्रति उनका मन हमेशा से सम्मान से भरा रहा है।

अभिषेक के बाद 'श्री चक्र यंत्र' के केंद्र में बैठीं एक्ट्रेस ।अभिषेक के बाद ‘श्री चक्र यंत्र’ के केंद्र में बैठीं एक्ट्रेस ।पूजा के दौरान सामंथा पर फूल चढ़ाए गए।पूजा के दौरान सामंथा पर फूल चढ़ाए गए।

‘रस्म में मां को देवी का रूप माना गया’ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सामंथा ने लिखा कि सेरेमनी में श्रीविद्या उपासक पुजारी ने हर रस्म का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि ‘कला आवरण’ (श्री कल्पम) रस्म के जरिए देवी की 94 कलाओं का सम्मान किया जाता है।

इसके तहत गर्भवती महिला के सात चक्रों को पवित्र जल और मंत्रों से ऊर्जावान बनाया जाता है। सामंथा ने कहा कि इस रस्म की सबसे खास बात यह थी कि इसमें होने वाली मां को खुद एक देवी और पवित्र रचनाकार के रूप में देखा जाता है, जो एक नए जीवन को जन्म देने जा रही है।

पूजा में उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ रस्मों में हिस्सा लेते दिखे।पूजा में उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ रस्मों में हिस्सा लेते दिखे।

श्री चक्र यंत्र के केंद्र में बैठकर किया जाप पूजा के अगले चरण के बारे में बताते हुए सामंथा ने लिखा कि अभिषेक के बाद होने वाली मां को ‘श्री चक्र यंत्र’ के केंद्र में बिठाया जाता है। यह यंत्र नौ आवरणों से बना होता है जो आध्यात्मिक यात्रा के अलग-अलग चरणों को दर्शाते हैं।

देवी खड्गमाला के पाठ के दौरान नौ घेरों से जुड़ी दैवीय शक्तियों के नामों का जाप किया गया। सामंथा के मुताबिक, यह प्रक्रिया मन को भीतर की ओर मोड़ने और आने वाले बच्चे व मां दोनों की सुरक्षा का आशीर्वाद देती है।

सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने पिछले साल शादी की थी।सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने पिछले साल शादी की थी।

राज निदिमोरु से 2025 में कोयंबटूर में की थी शादी सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह एक पारंपरिक समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

दोनों के बीच रिश्ते की खबरें 2023 से आ रही थीं, जब उन्होंने सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ में साथ काम किया था। इससे पहले सामंथा की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जिनसे 2021 में उनका तलाक हो गया था। वहीं राज निदिमोरु की पहली शादी श्यामाली डे से हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त अपने प्रेग्नेंसी ब्रेक पर हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी सफर की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया फोटो डंप शेयर किया है, जिसमें वे अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Hindi News Local Uttar pradesh Manoj Muntashir Hits Out At CJP | Targets Akhilesh Yadav Rahul Gandhi मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे,…

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Shraddha Kapoor IEetha Trailer | Vithabai Narayangaonkar Biopic Release श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक…

    You Missed

    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    Liberal court delivers immigration win for Trump as judge warns of ‘floodgates’ if law firm succeeded

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Liberal court delivers immigration win for Trump as judge warns of ‘floodgates’ if law firm succeeded

    दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    दुष्कर्म के आरोपी 24 साल बाद आए फैसले में बरी:अलीगढ़ का मामला, निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया