मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- FIR में टिन्नू समेत 8 नाम; यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, वेनेजुएला में भूकंप से 164 मौतें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ram Mandir Theft FIR | Venezuela Earthquake | Moharram Attack

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- FIR में टिन्नू समेत 8 नाम; यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, वेनेजुएला में भूकंप से 164 मौतेंउत्तर प्रदेश3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में टिन्नू यादव समेत 8 नाम हैं। यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान भी हो गया। उधर, वेनेजुएला में भूकंप से 164 लोगों की मौत हो गई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए धमाके के प्रदर्शन के बारे में बताएंगे…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • गृह मंत्री अमित शाह ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को लेकर दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट ने FIR कराई, टिन्नू यादव समेत 8 के नाम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने FIR दर्ज कराई। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। 3 आरोपियों टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर ये मुकदमा दर्ज कराया है।

FIR में चंपत राय का नाम तय माना जा रहा था: इससे पहले सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि SIT ने जांच रिपोर्ट में चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना था। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ‘FIR से मैं बहुत संतुष्ट हूं। लेकिन जिनका नाम FIR में नहीं है, उसकी भी जांच होनी चाहिए।’

पूरी खबर पढ़ें …

2. वेनेजुएला में भूकंप के 2 बड़े झटके, 190 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल; तीव्रता 7.5 और 7.2 रही

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है।वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है।

वेनेजुएला में पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप आया। बुधवार शाम करीब 6 बजे भूकंप के 2 बड़े झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 7.5 और 7.2 रही। महज 39 सेकेंड में तबाही मच गई। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। कई शहरों में इमारतें गिर गईं और कुछ इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। भूकंप के बाद 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए। अब तक 190 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1520 लोग घायल हैं।

10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका: ये भूकंप ऐसे दिन आए, जब पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश था। 1821 में स्पेन के खिलाफ आजादी की लड़ाई की ऐतिहासिक जीत की सालगिरह पर स्कूल और दफ्तर बंद थे। इसी वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है।

पूरी खबर पढ़ें …

3. केतन की हत्या के पहले सिया-चेतन कैफे मिले थे, VIDEO सामने आया, पुणे पुलिस बोली- यहीं मर्डर प्लान बनाया

कैफे में ही दोनों ने लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था।कैफे में ही दोनों ने लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था।

पुणे केतन मर्डर केस में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो हत्या के एक दिन पहले यानी 17 जून का है। इसमें आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। यहीं पर दोनों ने केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। उन्होंने वो पॉइंट भी ढूंढ लिया, जहां से केतन को धक्का देना था। इतना ही नहीं, एक बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था। अगर केतन बच जाता तो 20 जून के बाद उसे सड़क हादसे में मारने की प्लानिंग थी।

सिया की मां बोलीं- बेटी को भी किले से धक्का दे देना चाहिए: पुणे में मंगतेर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार अपना पक्ष रखा। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि केतन ने हमें भी इतना प्यार दिया जितना एक सगा बेटा भी नहीं देता। अगर सिया दोषी है तो उसे भी लोहगढ़ किले से धक्का दे देना चाहिए। वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल ने दावा किया कि सिया ने कभी भी शादी को लेकर आपत्ति नहीं जताई थी।

पूरी खबर पढ़ें …

4. उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस में हमले का प्रदर्शन, क्रेन पर वैन लटकाई और विस्फोट से उड़ा दिया

वैन को क्रेन से लटकाया गया। दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद वैन को विस्फोट कर उड़ा दिया गया।वैन को क्रेन से लटकाया गया। दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद वैन को विस्फोट कर उड़ा दिया गया।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में विस्फोट का वीडियो सामने आया है। घटना 23 जून की रात की है। अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में एक वैन को क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। वैन पर दो युवक लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद वैन में विस्फोट कर दिया गया। जिस वैन में ब्लास्ट किया गया, उस पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा था।

क्रेन मालिक समेत 4 पर FIR: गाड़ी को ब्लास्ट करने के मामले में 4 लोगों (आयोजक शोएब खान, गाड़ी पर झंडे लहरा रहे तालीम खान और जाहिद खान, क्रेन मालिक गोपाल माली) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उज्जैन के एडिशनल एसपी करनदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही चारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें …

5. यूपी भाजपा की नई टीम में ब्राह्मण-ठाकुर कम हुए, OBC की संख्या 16 से बढ़कर 25, राजनाथ के छोटे बेटे की एंट्री

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में गुरुवार को भाजपा की नई टीम का ऐलान कर दिया गया। 64 पदाधिकारियों की इस लिस्ट में 52 लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी यानी प्रदेश टीम में जगह मिली है। इनमें 19 उपाध्यक्ष, 19 मंत्री, 8 महामंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री और 3 अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए हैं।

राजनाथ के छोटे बेटे की एंट्री: सपा से बगावत करने वालीं विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की भी प्रदेश टीम में एंट्री हुई है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा, प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

6. कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। उधर, गोवा के बागा बीच पर एक टूरिस्ट की समुद्र में बहने से मौत हो गई। कर्नाटक के रहने वाले सहस अशपाक मसाली (33) समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान तेज लहरें उठीं और उफनते समुद्र ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और टेंट-शेड उड़ने का खतरा है।

पूरी खबर पढ़ें …

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

इंटरनेशनल: मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO: बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें (पूरी खबर पढ़ें)

स्पोर्ट्स: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया: विमेंस वर्ल्डकप में सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम; शेफाली का अर्धशतक, राधा ने 3 विकेट लिए (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: सिया की मां बोलीं- बेटी दोषी तो फांसी दे दो: पिता ने कहा- वह रिश्ते से खुश थी, लोहगढ़ जाने की जिद केतन ने की थी (पूरी खबर पढ़ें)

बिजनेस: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा: नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: दावा- दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक: रिपोर्ट पॉजिटिव आई, बोला- रेप नहीं कर सका, फिर हत्या की; पत्नी ने कहा- हमारे 2 बेटे हैं (पूरी खबर पढ़ें)

स्पोर्ट्स: वैभव सू्र्यवंशी की डेब्यू सीरीज की टाइमिंग बदली: भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह (पूरी खबर पढ़ें)

एजुकेशन: NCERT के सिलेबस में 1975-1977 इमरजेंसी सेक्शन शामिल: कक्षा 9वीं को पढ़ाया जाएगा; इलेक्शंस चैप्टर में चुनाव आयोग की भी तारीफ (पूरी खबर पढ़ें)

नेशनल: महाराष्ट्र में नीट छात्र ने आत्महत्या की: वीडियो में बोला- मां माफ कर देना; 42 दिनों में 11 राज्यों के 22 स्टूडेंट्स का सुसाइड (पूरी खबर पढ़ें)

बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस का यू टर्न: FIR से पिता-भाई का नाम हटाया, हथियार रखने और भरत को संरक्षण देने का आरोप लगाया था (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब: CM ने शराब वाला वायरल VIDEO नकारा: मान बोले- गले पर निशान बनाना भूले; अकाली दल बोला- ये बेदअबी वाला वीडियो नहीं (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

11 हजार वोल्ट के तारों पर लेटा युवक

यूपी के महाराजगंज में नशे में धुत युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। फिर तार पर जाकर लेट गया। बिजली बंद थी, इसलिए उसकी जान बच गई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें…

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: क्या वेनेजुएला में एक लाख मौतें होंगी; कैसे आया ‘जुड़वा भूकंप’, जापान भी डोला, आखिर धरती के नीचे चल क्या रहा

ब्लैकबोर्ड-दूसरे के बच्चे धोखे से मेरी कोख में डाल दिए: शक्ल-सूरत नहीं मिली तो DNA करवाया, आखिर कहां गए मेरे बच्चे

करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम बहू कहा: कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

26 दिन पति को खोजती रही पत्नी, कटी डेडबॉडी मिली: मणिपुर में कुकी-मैतेई के बाद कुकी-नगा भिड़े, लोग बोले- 1992 जैसा डर लौटा

जरूरत की खबर- कटहल के 12 हेल्थ बेनिफिट्स: इसका फाइबर पेट को रखे साफ, ब्लड प्रेशर रखे दुरुस्त, लेकिन एक बार में ज्यादा न खाएं

पेरेंटिंग- 13 साल का बेटा अपनी गलती कभी नहीं मानता: हमेशा दूसरों को दोष देता है, उसे अपनी गलती की जिम्मेदारी लेना कैसे सिखाएं?

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों का अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि वालों को अटका पैसा मिलने की उम्मीद है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 वाहन सीज किए, वाहनों की हुई जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Traffic Police Drive | 339 Vehicles Challan & 3 Vehicles Seized यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम…

उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Shiva Shobhayatra | Lord Shiva Statue Installation News उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की…

You Missed

Chiefs, DE Emmanuel Ogbah Agree To Deal

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 0 views
Chiefs, DE Emmanuel Ogbah Agree To Deal

यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 वाहन सीज किए, वाहनों की हुई जांच

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 0 views
यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 वाहन सीज किए, वाहनों की हुई जांच

Popular actress says she’s done with filming movies

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 2 views
Popular actress says she’s done with filming movies

उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 2 views
उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

Following Epic loss, Google has started hosting rival app stores in the Play Store

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 4 views
Following Epic loss, Google has started hosting rival app stores in the Play Store

सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 4 views
सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल